1. NETRA प्रोजेक्ट किसके द्वारा शुरू किया गया है?
इसरो द्वारा
2. NETRA की फुल फॉर्म क्या है?
नेटवर्क फॉर स्पेस ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग एंड एनालिसिस
3. NETRA प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य क्या है?
पृथ्वी के आसपास फैले हुए अंतरिक्ष कचरे का पता लगाना
4. मिशन शक्ति क्या था?
27 मार्च 2019 को भारत ने एंटी सैटेलाइट वेपन का प्रयोग कर अपने ही एक सैटेलाइट को ध्वस्त कर सफल प्रयोग किया था इसी मिशन का कोड नाम मिशन शक्ति था। इसके बाद नासा द्वारा अंतरिक्ष में कचरा (डिबरी) फैलने से रोकने के लिए भारत को सार्वजनिक रूप से चेताया था।
5. NETRA प्रोजेक्ट पर कुल कितना खर्च आने की संभावना है?
400 करोड़
6. NETRA प्रोजेक्ट के तहत क्या अंतरिक्ष में कोई रॉकेट भेजा जाएगा?
नही... धरती से ही दूरबीन की सहायता से अंतरिक्ष में फैली डिबरी का पता लगाया जाएगा।
7. NETRA प्रोजेक्ट कम से कम कितने आकार की डिबरी का पता लगा पाने में सक्षम है?
10 सेंटी मीटर के आकार की डिबरी का
8. इसरो के मौजूदा अध्यक्ष कौन हैं?
के. सिवान
9. NETRA प्रोजेक्ट के तहत भारत में कहाँ पर टेलिस्कोप स्थापित किए जाएंगे?
लेह, पनमूड़ी तथा माउंट आबू में
10. NETRA प्रोजेक्ट के टेलिस्कोप की पहुँच पृथ्वी के किस ऑर्बिट तक है?
Low Earth Orbit तक
11. NETRA प्रोजेक्ट के तहत MOTR कहाँ पर स्थापित किया जाएगा?
सतीश धवन स्पेस सेंटर (श्रीहरिकोटा) में
12. MOTR की फुल फॉर्म क्या है?
मल्टी ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग राडार
13. अंतरिक्ष में फैली डिबरी का पता लगाने के लिए पूर्व में लांच किए गए NORAD की फुल फॉर्म क्या है?
नार्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड
14. NORAD किस देश द्वारा लांच किया गया था?
सयुंक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा द्वारा
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें