1. टाइगर ट्रायंफ क्या है?
टाइगर ट्रायंफ एक ट्राई-सर्विस सैन्य अभ्यास है।
2. ट्राई-सर्विस सैन्य अभ्यास क्या होता है?
यह दो देशों के मध्य होने वाला एक ऐसा सैन्य अभ्यास होता है जिसमें जल, थल व वायु तीनों सेनाएं भाग लेती हैं।
3. टाइगर ट्रायंफ सैन्य अभ्यास किन दो देशों में मध्य होता है?
भारत तथा सयुंक्त राज्य अमेरिका के मध्य
4. टाइगर ट्रायंफ सैन्य अभ्यास 2019 कब से कब तक आयोजित किया जाएगा?
इसकी पूर्ण समय सारिणी जारी नही हुई है लेकिन नेवी अभ्यास 13 से 21 नवंबर 2019 तक आंध्रप्रदेश के समुंद्री तट पर आयोजित किया जाएगा।
5. टाइगर ट्रायंफ का नेवी अभ्यास कितने चरणों में आयोजित किया जाएगा?
दो चरणों में
6. टाइगर ट्रायंफ नेवी अभ्यास का प्रथम चरण कब तथा कहाँ आयोजित होगा?
13 से 17 नवंबर 2019 तक विशाखापत्तनम में
7. टाइगर ट्रायंफ नेवी अभ्यास का द्वितीय चरण कब तथा कहाँ आयोजित होगा?
17 से 21 नवंबर 2019 तक काकीनाडा में
8. टाइगर ट्रायंफ नेवी अभ्यास में कितने सैनिक भाग लेंगे?
400 सैनिक
9. अमेरिका के अलावा भारत अन्य किस देश के साथ ट्राई-सर्विस सैन्य अभ्यास आयोजित करता है?
रूस के साथ
10. रूस के साथ होने वाले ट्राई-सर्विस सैन्य अभ्यास का नाम क्या है?
INDRA
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें