सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओटोमन साम्राज्य से संबंधित प्रश्न उत्तर | Ottoman Empire Related GK Question Answer in Hindi

1. ओटोमन साम्राज्य से क्या तात्पर्य है?
ओटोमन साम्राज्य को हम तुर्क साम्राज्य या उस्मानी साम्राज्य के नाम से जानते हैं यह साम्राज्य यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका महाद्वीप पर फैला हुआ था। 1299 से 1922 तक 600 वर्ष से भी अधिक समय अस्तित्व में रहे इस साम्राज्य की भौगोलिक स्थिति के कारण इसका यूरोप तथा अरब इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान है। भारत के इतिहास में भी ओटोमन साम्राज्य सूक्ष्म मौकों पर अपने अस्तित्व का एहसास दिलाता रहा है।

2. ओटोमन साम्राज्य की स्थापना कब हुई थी?
वर्ष 1299 में

3. ओटोमन साम्राज्य का पतन कब हुआ था?
वर्ष 1922 में

4. किस वर्ष ओटोमन साम्राज्य अपने चरम पर था?
वर्ष 1683 में

5. ओटोमन साम्राज्य की विशेषता क्या थी?
यह एशिया और यूरोप को आपस में जोड़ता था जिस कारण दोनों महाद्वीपों के बीच होने वाले व्यापार से इसे बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होता था इसके अलावा ओटोमन साम्राज्य को एक बहुराष्ट्रीय तथा बहुभाषीय साम्राज्य के रूप में जाना जाता था।

6. ओटोमन साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उस्मान-I ने

7. उस्मान-I किस ट्राइब पर शासन करता था?
काइ ट्राइब पर

8. इन ट्राइब्स को तुर्की में क्या कहा जाता था?
बेलिक्स

9. बेलिक्स के राजा को क्या कहा जाता था?
बे (Bey)

10. तुर्क लोग अपनी किस कला के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं?
घुड़सवारी के लिए (इसी कला ने इन्हें युद्ध में सहायता पहुँचाई)

11. ओटोमन साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?
उर्हान गाजी को (क्योंकि इसी के काल में ओटोमन साम्राज्य ने बाइंजे्टीन्स साम्राज्य जो कि ओटोमन का एकमात्र बड़ा शत्रु था; को जीतना आरंभ किया था)

12. उर्हान गाजी ने कब से कब तक शासन किया?
1324 से 1362 तक

13. उर्हान गाजी ने बाइंजे्टीन्स साम्राज्य के किन शहरों को जीत लिया था?
बुर्सा तथा नाइसिया को (इस हार के बाद ओटोमन साम्राज्य से अच्छे संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बाइंजे्टीन्स साम्राज्य के राजा जॉन-6 ने अपनी पुत्री की शादी उर्हान गाजी से करवा दी थी)

14. उर्हान गाजी ने किस शहर को अपनी राजधानी बनाया था?
बुर्सा को

15. उर्हान गाजी बाइंजे्टीन्स साम्राज्य के किस शहर को लगातार तीन साल तक घेराबन्दी कर जीतने में सफल हुआ था?
नाइसिया शहर को

16. उर्हान गाजी के बाद ओटोमन साम्राज्य का राजा कौन बना?
मुराद-1

17. मुराद-1 का शासन कब से कब तक चला?
वर्ष 1362 से 1389 तक

18. मुराद-1 ने किन राज्यों को स्वतंत्रता देने की शर्त पर उनसे कर (टैक्स) देने की माँग की?
सर्बिया, बुल्गारिया तथा बाइंजे्टीन्स साम्राज्य से

19. ओटोमन साम्राज्य का प्रथम शासक कौन था जिसने सुल्तान की पदवी धारण की थी?
मुराद-1

20. ओटोमन साम्राज्य के किस शासक ने "जेनिसरी" की शुरुआत की थी?
मुराद-1 ने

21. जेनिसरी (Janissary) क्या थी?
यह ईसाइयों के बच्चों को जबरदस्ती लाकर बनाई गई ऐसी फौज थी जो साम्राज्य में विद्रोह की स्थिति की चिंता को लेकर बनाई गई थी। ओटोमन शासकों ने विद्रोह की स्थिति में अपनी निजी सुरक्षा के लिए इस फौज का निर्माण किया था।

22. मुराद-1 के बाद ओटोमन साम्राज्य का शासक कौन बना?
बेजिद (Bayezid)

23. बेजिद ने कब से कब तक शासन किया?
वर्ष 1389 से 1402 तक

24. बेजिद को अन्य किस नाम से जाना जाता था?
यील्ड्रीम के नाम से (अर्थात बिजली समान टूट पड़ने वाला)

25. बेजिद की कौन सी हार को उसके जीवन की सबसे बड़ी हार माना जाता है?
अंकारा की लड़ाई में हुई हार को (इस लड़ाई में वह तैमूर से हार गया था तैमूर ने उसे 01 वर्ष तक अपने यहाँ बंदी बना कर रखा। एक वर्ष पश्चात बेजिद की मृत्यु हो गई थी)

26. बेजिद की मृत्यु से कितने वर्ष बाद तक ओटोमन साम्राज्य में सत्ता के लिए गृहयुद्ध चलता रहा?
11 वर्ष तक

27. बेजिद के बाद ओटोमन साम्राज्य का सुल्तान किसे बनाया गया?
महमद-1 को

28. वर्ष 1451 तक ओटोमन साम्राज्य को कितने प्रान्तों में बांट दिया गया था?
दो भागों में (रोमानिया तथा एनाटोलिया)

29. ओटोमन शासकों ने बाइंजे्टीन्स साम्राज्य के किस शहर को जीतने के असफल प्रयास किए?
कांस्टेन्टिनपोल शहर को

30. महमद-1 के बाद ओटोमन साम्राज्य का शासक कौन बना?
महमद-2

31. किस ओटोमन शासक ने सर्वप्रथम "सीजर" की पदवी ग्रहण की थी?
महमद-2 ने

32. महमद-2 ने कब से कब तक ओटोमन पर शासन किया?
वर्ष 1451 से 1486 तक

33. ओटोमन के किस शासक ने "कांस्टेन्टिनपोल शहर" पर कब्जा कर बाइंजे्टीन्स साम्राज्य को समाप्त कर दिया?
महमद-2 ने (वर्ष 1453 में 21 वर्ष की आयु में)

34. महमद-2 ने अपनी राजधानी किसे बनाया?
कांस्टेन्टिनपोल शहर को

35. किस शासक ने इस्तानबुल में स्थित "तोपकापी पैलेस" की स्थापना की थी?
महमद-2 ने

36. "हेगिया सोफिया" नामक चर्च को मस्जिद में किसने परिवर्तित करवाया था?
महमद-2 ने

37. महमद-2 के बाद ओटोमन साम्राज्य का शासक कौन बना?
बेजिद-2 (1486 से 1512) (इसकी कोई विशेष उपलब्धि नही है)

38. बेजिद-2 के बाद ओटोमन साम्राज्य का शासक कौन बना?
सलीम-1 (1512 से 1520 तक - आठ वर्ष का वैभवपूर्ण शासन किया)

39. किस ओटोमन शासक ने मक्का-मदीना का नियंत्रण जीतकर "खलीफा" की पदवी धारण की थी?
सलीम-1 ने

40. किस ओटोमन शासक ने पर्सिया के स्फाविद को चलदिरान के युद्ध में हराया था?
सलीम-1 ने (वर्ष 1514 में)

41. सलीम-1 ने किस वर्ष खुद को "खलीफा" घोषित किया था?
वर्ष 1517 में

42. किस वर्ष तुर्की के खलीफा का पद समाप्त करने पर भारत में मुस्लिमों द्वारा खिलाफत आंदोलन किया गया था?
वर्ष 1922 में

43. ओटोमन साम्राज्य का सबसे सफल शासक किसे माना जाता है?
सुलेमान-1 को

44. सुलेमान-1 को अंग्रेजों ने क्या नाम दिया?
द मैग्निफीसेंट

45. किस ओटोमन शासक को "कानूनी सुल्तान सुलेमान" के नाम से जाना जाता है और क्यों?
सुलेमान-1 को (साम्राज्य में कानूनों को व्यवस्थित व सदृढ़ करने के लिए)

46. किसके शासन काल को ओटोमन साम्राज्य के लिए स्वर्णकाल माना जाता है?
सुलेमान-1 के शासनकाल को

47. किस ओटोमन शासक ने भारत के दियू (जो उस समय पुर्तगाल के कब्जे में था) को घेर कर जीतने की असफल कोशिश की थी?
सुलेमान-1 ने

48. इस्तानबुल में "सुलेमानी मस्जिद" किस ओटोमन शासक ने बनवाई थी?
सुलेमान-1 ने

49. ओटोमन साम्राज्य का "यूरोप विजय रथ" कहाँ जाकर रुका था?
वियना में (वर्ष 1529 व 1532 में दो असफल कोशिशों के बाद)

50. काबा और येरुशलम की दीवार का पुननिर्माण किसने करवाया था?
सुलेमान-1 ने

51. किस रंग को विश्व में "तुर्की रंग" के नाम से जाना जाता है और क्यों?
नीले रंग को (क्योंकि यह रंग ओटोमन (तुर्क) साम्राज्य में हुई कारीगरी में बहुतयात तौर पर प्रयोग किया गया था)

52. कब से कब तक का समय ओटोमन साम्राज्य के लिए स्थिरता का समय माना जाता है और क्यों?
वर्ष 1566 से 1827 का समय (क्योंकि इस समय में ओटोमन साम्रज्य ने न तो कोई क्षेत्र जीता न ही हारा; वह ज्यों का त्यों बना रहा)

53. स्थिर काल के चलते ओटोमन साम्राज्य में क्या-क्या परिवर्तन आए?
स्थिर काल में धीरे-धीरे शासक की केंद्रीय शक्ति कमजोर होने लगी और सभी ताकतें नौकरशाही के पास आने लगी। "वसाल" नीति के अंतर्गत साम्राज्य के अधिकार में आने वाले दूरस्थ क्षेत्रों के राजाओं को स्वशासन दे दिया गया और बदले में उनसे कर तथा सैन्य सहायता की संधि की गई।

54. फ्रैक्टिसाइड की नीति क्या थी?
यह नीति यूरोपीय देशों में तथा ओटोमन साम्राज्य में अपनाई जाती थी जिसके अंतर्गत जो भी साम्राज्य का शासक बनता था वह अपने भाइयों की हत्या करवा देता था ताकि उसका कोई भी भाई सत्ता की माँग न कर सके। 1517 से 1595 तक यह नीति साम्राज्य में आधिकारिक रूप से लागू थी।

55. वर्ष 1595 में फ्रैक्टिसाइड की नीति को किस नीति में बदल दिया गया?
1595 में इस नीति में बदलाव करते हुए "गोल्डन केज" अर्थात सोने के पिंजरे की नीति अपनाई गई इसके अनुसार शासक अपने भाइयों को मारने की बजाए हरम में कैद रखता था जहाँ उसे हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध थी खाना-पीना, दास दासी इत्यादि लेकिन उसे बाहरी दुनिया से अलग रखा जाता था ताकि वह राजनीति को समझ न सके।

56. "गोल्डन केज" की नीति किस ओटोमन शासक ने लागू की थी?
महमद-3 ने

57. किस वर्ष ओस्मान-2 ने जेनिसरी (जो शासक की निजी सेना थी) को समाप्त कर दिया था?
वर्ष 1622 में

58. कब से कब तक ओटोमन साम्राज्य के शासकों को कठपुतली बना कर उनकी माताओं द्वारा शासन किया गया?
वर्ष 1623 से 1656 तक

59. कब से कब तक ओटोमन साम्राज्य के शासकों को कठपुतली बना कर वजीरों द्वारा शासन किया गया?
वर्ष 1656 से  1703 तक

60. ओटोमन साम्राज्य के शासक कठपुतली बन कर क्यों रह गए थे?
क्योंकि ज्यादातर शासकों के जीवन के प्रारंभिक 20 से 30 वर्ष हरम में बीतते थे इसलिए उन्हें राजनीति का कोई विशेष ज्ञान नही था। गोल्डन केज की नीति भी ओटोमन के पतन का एक प्रमुख कारण बनी।

61. वर्ष 1768 से 1774 के बीच चले रूस-तुर्की प्रथम युद्ध में किसकी हार हुई थी?
ओटोमन साम्राज्य (अर्थात) तुर्की की

62. ओटोमन साम्राज्य किन कारणों से अपने पतन की ओर बढ़ने लगा था?
उपनिवेशवाद के जरिए यूरोपीय देशों की बढ़ती ताकत, तकनीति अभाव व पिछड़ापन, यूरोप में पनपा औधोगिकरण, नौकरशाही की बढ़ती ताकत, भ्र्ष्टाचार, भाई भतीजावाद तथा गुलाम देशों में पनप रहे राष्ट्रवाद इत्यादि के चलते ओटोमन के कदम अपने पतन की ओर बढ़ने लगे थे।

63. किस काल को ओटोमन की गिरावट का काल माना जाता है?
वर्ष 1828 से 1908 के काल को

64. ओटोमन साम्राज्य में आधुनिकीकरण की शुरुआत किस शासक के शासनकाल में हुई थी?
सुल्तान सलीम-3 के शासनकाल में (वर्ष 1789 से 1807)

65. ओटोमन साम्राज्य के लिए कौन सा समय तंजीमत (रिफॉर्म्स) का समय रहा?
वर्ष 1839 से 1876 तक का समय

66. ओटोमन साम्राज्य में किस वर्ष डाकघर, बैंक नोट, वित्त व्यवस्था, क्रिमिनल कोड, आर्मी भर्ती प्रक्रिया में बदलाव इत्यादि की व्यवस्था लागू की गई?
वर्ष 1840 में

67. ओटोमन साम्राज्य में किस वर्ष संसद की स्थापना हुई जिसे कुछ समय बाद हटा दिया गया था?
वर्ष 1876 में

68. ओटोमन साम्राज्य किस देश के मॉडल पर अपने रिफॉर्म्स ला रहा था?
फ्रांस देश के मॉडल पर

69. ओटोमन साम्राज्य में किस वर्ष प्रथम आधुनिक विश्विद्यालय की स्थापना की गई?
वर्ष 1848 में

70. ओटोमन साम्राज्य ने किस वर्ष फ्रांस और इंग्लैंड के साथ मिलकर रूस से क्रीमियन युद्ध जीता?
वर्ष 1853-56 में

71. ओटोमन साम्राज्य को किस वर्ष पहली बार विदेशी लोन लेना पड़ा और क्यों?
विकास में पिछड़ जाने के कारण ओटोमन साम्राज्य की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई फलस्वरूप उसने खुद को दिवालिया घोषित कर यूरोपीय देशों से लोन लेना शुरू कर दिया।

72. द्वितीय रूस-तुर्की युद्ध कब लड़ा गया और इसमें किसकी जीत हुई?
द्वितीय रूस-तुर्की युद्ध वर्ष 1877-78 में लड़ा गया और इसमें रूस की जीत हुई।

73. किस ओटोमन शासक ने "डोलमाबाची पैलेस" की स्थापना की थी?
अब्दुलमाजिद-1 ने

74. तुर्की के ओटोमन साम्राज्य की बिगड़ती अर्थव्यवस्था देख यूरोपीय देशों ने तुर्की को किस नाम से परिभाषित किया?
सिक मैन ऑफ यूरोप (यूरोप का बीमार व्यक्ति)

75. यूरोपीय देशों ने ओटोमन साम्राज्य में किस बॉडी की स्थापना कर लोन के नाम पर ओटोमन साम्राज्य को आपस में बांटना शुरू कर दिया?
ओटोमन पब्लिक डेब्ट एडमिनिस्ट्रेशन (OPDA) की स्थापना कर। इस बॉडी की स्थापना वर्ष 1881 में की गई थी।

76. किस वर्ष ओटोमन का समाप्त होना लगभग तय हो गया था?
वर्ष 1908 में

77. किस वर्ष ओटोमन यूरोप और अफ्रीका से समाप्त होकर एशिया तक सिमट कर रह गया था?
वर्ष 1913 में

78. किसने तुर्की को ओटोमन से आजाद कर एक देश के रूप में स्थापित किया?
मुस्तफा कमाल पाशा ने

79. तुर्की के आजाद मुल्क बनने के बाद किस दिनांक को ओटोमन के राजा को देश निकाला दे दिया गया?
01 नवंबर 1922 को (और इसी के साथ ओटोमन साम्राज्य की आधिकारिक तौर पर समाप्ति हो गई)

80. ओटोमन साम्राज्य के अंतिम शासक कौन थे?
महमद-6

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट