रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यह बात उठ रही है कि यदि यूक्रेन के पास परमाणु हथियार होते तो आज रूस उसके अधिकार क्षेत्र में घुसने से पूर्व हजार बार सोचता, हालांकि एक समय युक्रेन के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का जखीरा था जो उसे USSR के टूटने के बाद विरासत में मिला था जिसे उसने 90 के दशक में रूस को सौंप दिया था, और शायद रूस पर किए गए उसी उपकार की कीमत यूक्रेन आज चुका रहा है बहरहाल क्या परमाणु हथियार दुनिया के हर देश के पास हैं या फिर केवल महाशक्तियां ही इन पर मालिकाना हक रखतीं हैं आइए जानते हैं
दरअसल 193 देशों के समूह बनी इस दुनिया में केवल 9 देश ऐसे हैं जिनके पास आज के समय में परमाणु हथियार हैं हालांकि इन हथियारों का 90% रूस और अमेरिका के पास है
ये 9 देश हैं - रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया
दुनिया भर में 14,000 से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद हैं जो दुनिया को तबाह करने के लिए पर्याप्त है
हालांकि कोई भी देश अपने परमाणु हथियारों की संख्या का सही आंकड़ा नही देता लेकिन वैश्विक अनुमानों के अनुसार परमाणु हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा रूस के पास है, रूस के पास 7000 परमाणु हथियार हैं तो वहीं अमेरिका 6,800 हथियारों का मालिक है
इसके बाद फ्रांस के पास 300, चीन के पास 270, ब्रिटेन के पास 215, पाकिस्तान के पास 140, भारत के पास 130, इजरायल के पास 80 और उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु हथियार होने का अनुमान है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें