सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Five Eyes गठबंधन क्या है इसके सदस्य देश कौन कौन से हैं?

भारत और कनाडा के विवाद के चलते एक शब्द चर्चा में आया है जो है फाइव आइज, इससे जुड़े प्रश्न परीक्षा में पूछे जा सकता है जैसे की - फाइव आइज क्या है, यह कैसे बनी और कैसे काम करती है, कौन-कौन से देश इसके सदस्य हैं और किस प्रकार से यह है विश्व युद्ध से जुड़ी हुई है तो इस लेख में हम इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

फाइव आइस एलाइंस पांच देशों का एक संगठन है जिनमें शामिल है कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड, यूके और ऑस्ट्रेलिया। यह एक खुफिया गठबंधन है इसके अंतर्गत ये सभी पांचों देश चाहे इनमें जो भी घरेलू कानून हो उसके बावजूद, खुफिया जानकारियां साझा करते हैं ताकि एक दूसरे देश की मदद हो सके।

चाहे वह जानकारी किसी व्यक्ति के बारे में हो या किसी नेटवर्क यानी सिग्नल के बारे में हो या सुरक्षा के बारे में हो या फिर भौगोलिक के रूप से किसी देश को कोई समस्या होने वाली हो या फिर अपने बचाव को लेकर ही, ये सभी देश इन सबसे जुड़ी खुफिया जानकारियां आपस में साझा करते हैं और यही गठबंधन संयुक्त रूप से फाइव आइज गठबंधन कहलाता है।

इस गठबंधन की नींव 1941 से डलनी शुरू हुई थी जब अमेरिका और यूके के बीच अटलांटिक चार्टर के अंतर्गत सहमति बनी थी और इसके बाद 1943 में इन दोनों देशों के बीच BRUSA नामक एक गुप्त संधि हुई। 1948 में कनाडा इनके साथ जुड़ गया और बाद में वर्ष 1956 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी इसके सदस्य बन गए। इस बीच भारत, जापान कोरिया, डेनमार्क, नार्वे और जर्मनी भी इसमें शामिल होने के लिए मांग कर रहे थे कुछ अन्य तक कुछ देश अस्थाई सदस्य भी रहे लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया। इस प्रकार आज तक इस संगठन में 5 ही सदस्य हैं। CIA जो कि USA की एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी है वह भी इसका हिस्सा है तथा इन सभी देशों की सभी एजेंसियां मिलकर इस गठबंधन को चलाती है और एक दूसरे की मदद करती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट