भारत के कुल क्षेत्रफल के
लगभग सात प्रतिशत भाग पर स्थति उत्तरी-पूर्वी राज्यों को सयुंक्त रूप से सात बहनें
कह कर संबोधित किया जाता है। पूर्वी भारत से सबंधित सामान्य ज्ञान में इनका बहुत
अधिक महत्व है तथा अक्सर यह प्रश्न सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में पूछा जा सकता
है। भारत में नक़्शे में ये सात राज्य अपनी-अलग ही छाप छोड़ते हैं तथा भारत के नक़्शे
में अपना अहम् अस्तित्व बनाते हुए दिखाई देते हैं। राजनितिक तौर पर भी इनका बहुत
अधिक महत्व है तथा इन सात राज्यों की एकता भारत के विकास में बहुत अधिक महवपूर्ण
हैं। इन सात राज्यों के नाम याद रखने की बहुत ही आसान ट्रिक नीचे दी गई है जिससे
आप भारत के 29 राज्यों में से इन सात राज्यों को सरलता से पहचान सकेंगे।
मित्र आओ मेमना (लाओ)
मि: मिजोरम
त्र: त्रिपुरा
आ: असम
ओ: अरूणाचल प्रदेश
मे: मेघालय
म: मणिपुर
ना: नागालैंड