सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है

भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है थार। जिसे थार मरुस्थल के नाम से जाना जाता है तथा यह मरुस्थल भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है। भारत के राजस्थान की 40% आबादी थार मरुस्थल में निवास करती है तथा यह मरुस्थल इतना विशाल है कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में फैला हुआ है और सबसे बड़ी समस्या थार मरुस्थल के साथ जिसका सामना भारत को करना पड़ता है वह है भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सीमा पर चौकसी करना। क्योंकि यह सीमा थार मरुस्थल से गुजरती है तथा इस स्थान पर बाड़ लगाना बहुत मुश्किल है क्योंकि थार मरुस्थल पर लगाई जाने वाली बाढ़ (कटीली तार) रेत के बड़े सागर में डूब जाती है।

थार मरुस्थल से जुड़े अन्य सामान्य ज्ञान प्रश्न:

1. थार मरुस्थल का कितने प्रतिशत भाग भारत में स्थित है?
# 75%

2. आकार की दृष्टि से थार मरुस्थल का दुनिया में कौन सा स्थान है?
# 18 वां

3. भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर थार मरुस्थल मौजूद है?
# 10%

4. थार मरुस्थल भारत के कौन-कौन से राज्यों में फैला है?
# राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व गुजरात में

5. थार मरुस्थल पाकिस्तान के कौन से प्रांत में फैला है?
# सिंध व पंजाब में

6. थार मरुस्थल कुल कितने क्षेत्रफल में फैला हुआ है?
# 2 लाख वर्ग किलो मीटर में

7. विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला मरुस्थल कौन सा है?
# थार मरुस्थल में (थार का जनसँख्या घनत्व 83 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट