आमतौर पर किसी भी कंस्ट्रक्शन साइट पर जब हम जाते हैं तो हम पीले रंग की एक बड़ी मशीन को देखते हैं जो खुदाई कर रही होती है। इस तरह की मशीनों पर हम एक शब्द लिखा देखते हैं वह शब्द है JCB जेसीबी वास्तव में एक संक्षिप्त रूप है एक ब्रिटिश कंपनी का। जिसकी शुरुआत आज से लगभग 7 दशक पहले हुई थी। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि जेसीबी की फुल फॉर्म क्या है और साथ ही इसके बारे में उन सभी प्रश्नों के उत्तर जो सामान्य ज्ञान की दृष्टि से आपको पता होने चाहिए।
JCB की फुल फॉर्म होती है Joseph Cyril Bamford Excavator Limited (जोसफ सायरिल बाम्फोर्ड एक्सावेटर लिमिटेड) यह मूल रूप से एक ब्रिटिश मूल की कंपनी है तथा एक एमएनसी है अर्थात यह एक से अधिक देशों में अपना व्यापार चलाती है और अपने दलों द्वारा बनाई हुई मशीनरी का निर्यात करती है।
जेसीबी से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न :
1. जेसीबी कंपनी की स्थापना कब हुई थी?
वर्ष 1945 में
2. जेसीबी कंपनी के संस्थापक कौन थे?
जोसफ सायरिल बाम्फोर्ड
3. जेसीबी मूल रूप से किस देश की कंपनी है?
इंग्लैंड की
4. जेसीबी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Rocester Staffordshire में
5. जेसीबी का व्यापार कितने देशों में फैला हुआ है?
150 से अधिक देशों में
6. जेसीबी ने भारत में अपना व्यापार कब शुरू किया था?
वर्ष 1979 में
7. भारत में जेसीबी की मैन्युफैक्चरिंग कहाँ पर होती है?
फरीदाबाद, जयपुर तथा पुणे में