सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंदरगाह सामान्य ज्ञान प्रश्न | Bandargah GK Questions in Hindi

1. कांडला बंदरगाह कहाँ स्थित है?
गुजरात में

2. कांडला बंदरगाह किस प्रकार की बंदरगाह है?
ज्वारीय बंदरगाह

3. ज्वारीय बंदरगाह किसे कहा जाता है?
ज्वारीय बंदरगाह ऐसी बंदरगाह होती है जहाँ पर पानी का स्तर समुंद्री ज्वार के साथ घटता-बढ़ता रहता है।

4. भारत की सबसे बड़ी बंदरगाह कौन सी है?
मुंबई बंदरगाह

5. भारत की सबसे व्यस्त बंदरगाह कौन सी है?
मुंबई बंदरगाह

6. मुंबई बंदरगाह कहाँ स्थित है?
महाराष्ट्र में

7. जवाहरलाल बंदरगाह को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
नहावाशेवा बंदरगाह के नाम से

8. न्यू मंगलौर बंदरगाह कहाँ स्थित है?
कर्नाटक में

9. भारत की सबसे बड़ी शिपयार्ड बंदरगाह कौन सी है?
कोच्चि बंदरगाह

10. कोच्चि बंदरगाह कहाँ स्थित है?
केरल में

11. कौन सी तीन बंदरगाहें तमिलनाडु में स्थित हैं?
चेन्नई, एन्नोर तथा तूतीकोरिन बंदरगाह

12. भारत की सबसे प्राचीन व कृत्रिम बंदरगाह कौन सी है?
चेन्नई बंदरगाह

13. भारत की सबसे गहरी बंदरगाह कौन सी है?
विशाखापत्तनम बंदरगाह (आंध्रप्रदेश)

14. भारत की कौन सी बंदरगाह हुगली नदी पर स्थित है?
कोलकाता बंदरगाह (पश्चिम बंगाल)

15. पारादीप बंदरगाह भारत के किस राज्य में स्थित है?
ओडिशा में

16. पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह कहाँ स्थित है?
बंगाल की खाड़ी में

17. भारत में कुल कितनी प्रमुख बंदरगाहें हैं?
तेरह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट