27. हरियाणा में पंचायत
चुनाव के किस सुधार नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है
उत्तर: न्यूनतम शैक्षणिक
योग्यता की अनिवार्यता पर
सबंधित जानकारी: सरकार ने हरियाणा पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जारी होने
के तुरंत बाद ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (दसवीं, एस.सी. जाति के पुरूषों के लिए आठवीं
तथा महिलाओं के लिए पांचवी) निर्धारित की थी लेकिन अब इस पर सर्वोच्च न्यायालय
द्वारा रोक लगा दी गई है, इस सुधार नियम के अंतर्गत उम्मीदवार के पास न्यूनतम शैक्षणिक
योग्यता, उम्मीदवार घर में शौचालय होना अनिवार्य किया गया था इस के अतिरिक्त बिजली
ऋण तथा आपराधिक मामले में लिप्त उम्मीदवार को भी चुनाव लड़ने का अधिकार नही था इस नियम
पर फिलहाल रोक लगा दी गई है
26. साइकिल निर्माण कर्ता
कंपनी “हीरो साइकल्स” ने किस कंपनी को सितम्बर 2015 में खरीद लिया है
उत्तर: फायरफॉक्स बाइक्स
प्राइवेट लिमिटेड
सबंधित जानकारी: वर्ष 1956 में लुधियाना में चार मुंजाल भाइयों द्वारा चलाई
गई हीरो साइकल्स जो कि आज विश्व की एक बड़ी साइकल्स निर्माण कर्ता कंपनी है, ने अपना
व्यापार बढाने के उद्देश्य से फायरफॉक्स बाइक्स प्राइवेट लिमिटेड को खरीद लिया है कंपनी
ने फायरफॉक्स बाइक्स के मूल्य को सार्वजनिक नहीं किया है
25. ब्रिटिश-भारतीय उपन्यास
लेखक सलमान रूश्दी ने सितेम्बर 2015 में कौन सी पुस्तक प्रकाशित की है
उत्तर: टू इयर्स एइट मंथस
एंड ट्वेंटी एइट नाइट्स
24. केन्द्रीय सरकार ने हाल
ही में खनिज क्षेत्रों के लिए किस योजना का शुभारम्भ किया है
उत्तर: प्रधानमंत्री खनिज
क्षेत्र कल्याण योजना
23. महाराष्ट्र के किसानों
की आर्थिक मदद हेतु बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने किस संस्था का गठन किया है
उत्तर: “नाम संस्था”
सबंधित जानकारी: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने मराठी फ़िल्मों के मशहूर
अभिनेता मकरंद अनास के साथ मिलकर “नाम” संस्था का गठन किया है जिस का उद्देश्य
महारष्ट्र के किसानो को आर्थिक मदद पहुंचाना है इस संस्था को नाना पाटेकर के नाम
के प्रथम अक्षर “ना” तथा मकरंद अनास के नाम के प्रथम अक्षर “म” को मिलाकर “नाम” संस्था
कहा गया है
22. दिल्ली के जल मंत्री “कपिल
मिश्रा” ने किस नदी को आने वाले तीन सालों में साफ़ करने की घोषणा की है
उत्तर: यमुना
सबंधित जानकारी: गत 16 सितम्बर 2015 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यमुना
नदी को साफ़ करने व आगे होने वाली गन्दगी से बचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं
21. सितम्बर 2015 में किस देश
ने अपना संविधान बदल कर नया संविधान लागू किया है
उत्तर: नेपाल
सबंधित जानकारी: गत 16 सितम्बर 2015 को नेपाल देश ने पिछले छ: महीने से उठ
रही मांग के चलते नया संविधान लागू करने के लेकर मंजूरी दे दी है जो कि आने वाले
रविवार से पूर्णतया लागू कर दिया जाएगा इस के अंतर्गत नेपाल में सात प्रांत होंगे
जबकि नेपाल को हिन्दू राष्ट्र की संज्ञा ना देकर धर्मनिरपेक्षता को चुना गया है
20. वर्ष 2022 एशियाई खेलो
की मेजबानी के लिए चीन के किस शहर को चुना गया है
उत्तर: हांगझोऊ
सबंधित जानकारी: गत 15 सितम्बर 2015 को ओलिंपिक कौंसिल ऑफ़ एशिया ने चीन के हांगझोऊ
शहर को एशियाई खेल 2022 के लिए चुना है हर चार वर्ष में एक बार होने वाले एशियाई
खलों का आयोजन वर्ष 1982 से किया जा रहा है
19. हाल ही में 21 वां
अन्तराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया है, अंतराष्ट्रीय ओजोन दिवस हर वर्ष किस दिन
मनाया जाता है
उत्तर: 16 सितम्बर
सबंधित जानकारी: अल्ट्रा वायलेट किरणों से हमारी रक्षा करने वाली ओजोन परत
को बचाने व बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान के तहत 16 सितम्बर को हर वर्ष ओजोन दिवस
मनाया जाता है इस दिन हर वर्ष ओजोन परत के महत्व तथा इस के बचाव के उपायों पर मंथन
किया जाता है
18. सिर्फ मराठी भाषा बोलने
वाले ही ऑटो रिक्शा परमिट ले सकेंगे, यह निर्देश भारत के किस राज्य में दिए गए हैं
उत्तर: महाराष्ट्र
सबंधित जानकारी: महाराष्ट्र सरकार ने गत 15 सितम्बर 2015 को निर्देश जारी
कर कहा है कि केवल मराठी भाषा बोलने वाले ही मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में ऑटो
रिक्शा परमिट ले सकेंगे इस के अतिरिक्त वे 8 वीं पास तथा पिछले 15 वर्ष से महाराष्ट्र
राज्य के नागरिक होने चाहिए
17. दिल्ली सरकार द्वारा
शारीरिक शोषण से पीड़ित तथा एसिड द्वारा जलाई गई पीड़ितों का मुआवजा बढाने के लिए
किस योजना को मंजूरी दी है
उत्तर: पीड़ित मुआवजा योजना
सबंधित जानकारी: बहुत समय से लंबित पड़ी इस योजना को मुख्यमंत्री अरविन्द
केजरीवाल की अध्यक्षता में 15 सितम्बर 2015 को लागू कर दिया गया इस के अंतर्गत शारीरिक
शोषण से पीड़ित युवतियों की आर्थिक मदद हेतु सरकार 5 लाख का मुआवजा देगी जो कि पहले
3 लाख था इस के अतिरिक्त एसिड से जलाई गई पीड़ित युवतियों को 7 लाख तक मुआवजा देने
के लिए सरकार प्रतिबद्ध है (हालांकि सरकार को ऐसे बुरे कार्य करने वालों को सख्त
से सख्त सज़ा देनी चाहिए चाहे यह सज़ा फांसी ही क्यों ना हो) इस योजना को दिल्ली
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की मांग के चलते मंजूरी दी गई है
16. भारत-पाकिस्तान युद्ध
1965 में भारत की विजय की याद में नई दिल्ली में 15 सितम्बर 2015 को लगाईं गई पर्दर्शनी
का क्या नाम रखा गया था
उत्तर: शौर्यांजलि
सबंधित जानकारी: रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने गत 15 सितम्बर 2015 को
शौर्यांजलि पर्दर्शनी का उद्घाटन किया जो कि नई दिल्ली में लगाईं गई थी इसका उद्देश्य
युद्ध में शहीद हुए जवानो को याद करना तथा उनके द्वारा किए गए वीरता कार्यों के बारे
में जानकारी देना था
15. हाल ही में 14 सितम्बर
2015 को “प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया” का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: होर्मुसजी एन. कामा
सबंधित जानकारी: बॉम्बे समाचार के प्रबंधक रहे होर्मुसजी एन. कामा गत 14
सितम्बर 2015 को प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ज्ञात हो कि
प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (पी.टी.आई.) का संचालन वर्ष 1949 में किया गया था इस से
पहले जागरण प्रकाशन लिमिटेड के अध्यक्ष मोहन गुप्ता इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे
थे यह पद ग्रहण करने से पूर्व कामा, इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी के अध्यक्ष भी रह
चुके हैं उपाध्यक्ष का कार्यभार रियाद मैथ्यू तथा निदेशक कार्यभार मलयाला मनोरमा
को सौंपा गया है
14. हाल ही में दसवां “विश्व
हिन्दी दिवस” 14 सितम्बर 2015 को मनाया गया है, “विश्व हिन्दी दिवस” 14 सितम्बर को
मनाए जाने का क्या कारण है
उत्तर: क्योंकि 14 सितम्बर
1949 को संविधान सभा द्वारा “देवनागरी लिपि हिन्दी” को केंद्र की आधिकारिक भाषा का
दर्जा दिया गया था
सबंधित जानकारी: उत्तर भारत की मुख्य भाषा होने के साथ साथ हिन्दी विश्व की
चौथी सबसे बड़ी भाषा है हिन्दी के वकास हेतु विश्व हिन्दी दिवस हर वर्ष मनाया जाता
है
13. इन्टरनेट के क्षेत्र की
किस विशाल कंपनी ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर 400 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई
लगाने की घोषणा की है
उत्तर: गूगल
सबंधित जानकारी: भारतीय रेलवे तथा गूगल ने मिलकर भारत के 400 रेलवे स्टेशन
पर मुफ्त वाई-फाई लगाने की घोषणा की है यह कार्य “नीलगिरी परियोजना” के अंतर्गत
पूरा किया जाएगा इस सुविधा के अंतर्गत कोई भी उपभोक्ता पहले 30 मिनट तक तेज
इन्टरनेट 1 जी.बी.पी.एस. का प्रयोग कर सकेगा जो की एक बार प्राप्त होने वाले पासवर्ड
पर आधारित है 30 मिनट पश्चात स्पीड कम हो जाएगी भारतीय रेलवे का रेलटेल विभाग गूगल
के साथ इस परियोजना पर काम करेगा
12. हिन्दी भाषा बोलने
वालों की संख्या के आधार पर हिन्दी का विश्व में कौन सा स्थान है
उत्तर: चौथा
सबंधित जानकारी: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भाषा हिन्दी है इस का स्थान
अंग्रेजी के बाद आता है
11. दसवां “विश्व हिन्दी सम्मलेन”
कहा पर आयोजित किया गया था
उत्तर: भोपाल, मध्यप्रदेश
सबंधित जानकारी: दसवां विश्व हिन्दी सम्मलेन 10 से 12 सितम्बर 2015 को मध्य
प्रदेश के भोपाल में आयोजित किया गया जिसका उदघाटन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी ने किया हिन्दी को विस्तार देने के लिए वर्ष 1975 में इस की शुरूआत
की गई थी भारत ने दूसरी बार इस सम्मलेन की मेजबानी की
10. केनरा बैंक का सी.ई.ओ.
तथा एम. डी. किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: राकेश शर्मा
सबंधित जानकारी: लक्ष्मी विलास बैंक के सी.ई.ओ. रह चुके राकेश शर्मा को 11
सितम्बर 2015 को केनरा बैंक के बेंगलुरु मुख्यालय का सी.ई.ओ. नियुक्त किया गया इस
के अतिरिक्त राकेश शर्मा भारतीय स्टेट बैंक में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं
9. हाल ही में प्रकाशित हुई
पुस्तक “30 वीमेन इन पॉवर: दियर वॉइसेस, दियर स्टोरीज” किस लेखक की रचना है
उत्तर: नैना लाल किदवई
8. 1 सितम्बर 2015 को वित्त
सचिव किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: रतन पी वाटल
7. प्रथम “अंतराष्ट्रीय योग
दिवस” कब मनाया गया था
उत्तर: 21 जून 2015
6. खेल मंत्रालय ने तलवारबाजी
को किस वर्ग में अपग्रेड किया है
उत्तर: अन्य वर्ग से “सामान्य”
वर्ग में
5. खेल मंत्रालय द्वारा “योगा”
को खेल के रूप में मान्यता कब दी गई तथा इसे किस वर्ग में रखा गया है
उत्तर: 1 सितम्बर 2015 (प्राथमिकता
वर्ग)
4. एन.एच.ए.आई. “नेशनल हाइवेज
अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया” का नया चेयरमैन (अध्यक्ष) किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर: आई.ए.एस. अधिकारी राघव
चंद्रा (मध्याप्रदेश बैच 1982)
3. हरियाणा में प्रथम सखी
केंद्र (वन स्टॉप सेंटर फॉर वीमेन) जो की मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित महिलाओं
के लिए कार्य करेगा, किस जिले में खोला गया है
उत्तर: करनाल में (छत्तीसगढ़
के बाद देश में खुला यह दूसरा “सखी केंद्र” है जिसकी शुरूआत हरियाणा महिला एवं बाल
विकास मंत्री कविता जैन ने 31 अगस्त 2015 को की ये सभी सेंटर निर्भया फंड से
चलेंगे)
2. कपिल मिश्रा के बाद
दिल्ली का नया कानून मंत्री किसे बनाया गया है
उत्तर: दिल्ली के
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को (इन्हें कानून मंत्रालय का अतिरिक्त भार सौंपा
गया है)
1. कपिल मिश्रा जिन्हें 31
अगस्त 2015 को दिल्ली कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है, किस क्षेत्र से एम.एल.ए.
हैं
उत्तर: करावल नगर