1. निम्न में से कालिदास की रचना है
अ. ऋतुसंहार
ब. महाभाष्य
स. हर्षचरित
ड. चरक संहिता
2. “अष्टाध्यायी” की रचना किस के द्वारा की गई है
अ. अश्वघोष
ब. वराहमिहिर
स. पाणिनी
ड. जयदेव
3. भारत पर 17 बार आक्रमण करने वाले “महमूद गजनवी” ने सबसे पहले किस शासक के विरूद्ध आक्रमण किया था
अ. चालुक्य शासक भीम
ब. कन्नौज शासक जयचंद
स. वैहिंद शासक जयपाल
ड. मुल्तान के जाट शासक
4. रिक्त स्थान भरें: भारत पर अरबों द्वारा किया गया प्रथम आक्रमण ____ में हुआ था उस समय मुहम्मद बिन कासिम उनका नेतृत्व कर रहा था
अ. 551 ई.
ब. 712 ई.
स. 1299 ई.
ड. 927 ई.
5. किस वर्ष खोखरों द्वारा मुहम्मद गोरी की ह्त्या कर दी गई थी
अ. 1101 ई.
ब. 911 ई.
स. 1326 ई.
ड. 1206 ई.
6. अजमेर में “अढ़ाई दिन का झोपड़ा” किसने बनवाया था
अ. कुतुबुद्दीन ऐबक
ब. महमूद गजनवी
स. मुहम्मद गोरी
ड. रजिया सुल्तान
7. कुतुबमीनार के निर्माण पूरा करने का श्रेय किसे जाता है
अ. बलबन
ब. कुतुबुद्दीन ऐबक
स. इल्तुतमिश
ड. महमूद गजनवी
8. इल्तुतमिश की पुत्री तथा दिल्ली की प्रथम महिला शासक “रजिया सुल्तान” की ह्त्या किस स्थान हुई थी
अ. दिल्ली
ब. अम्बाला
स. लाहौर
ड. कैथल
9. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी द्वारा “खिलजी वंश” की स्थापना किस वर्ष की गई थी
अ. 1240 ई.
ब. 1290 ई.
स. 1349 ई.
ड. 1504 ई.
10. सिंचाई हेतु नहर निर्माण करवाने वाला दिल्ली का प्रथम शासक कौन था
अ. मुहम्मद बिन तुगलक
ब. फिरोजशाह तुगलक
स. खिज्र खां
ड. गयासुद्दीन तुगलक
11. वर्ष 1327 में मुहम्मद-बिन-तुगलक ने दिल्ली से स्थानांतरित कर “देवगिरी” की तथा इस का नाम ____ रखा
अ. इस्माईलाबाद
ब. मुस्तफाबाद
स. दौलताबाद
ड. ज़किराबाद
12. मुहम्मद-बिन-तुगलक ने “दीवान-ए-कोही” नामक विभाग की स्थापना किस उद्देश्य से की थी
अ. कृषि विकास
ब. ऋण वसूली
स. हज यात्रा
ड. कला प्रेमियों का सम्मान
13. बिजली गिरने से ध्वस्त हुई क़ुतुबमीनार की पाँचवी मंजिल का पुननिर्माण किस शासक ने करवाया था
अ. कुतुबुद्दीन ऐबक
ब. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
स. फिरोजशाह तुगलक
ड. रजिया सुल्तान
14. वर्ष 1506 में लोदी वंश के शासक सिकन्दर लोदी ने किस शहर की स्थापना की
अ. फिरोजाबाद
ब. आगरा
स. हिसार
ड. जौनपुर
15. मेवाड़ के प्रसिद्ध शासक “महाराणा प्रताप” तथा अकबर के मध्य लड़े गए ____ युद्ध में अकबर विजयी रहा
अ. हल्दीघाटी का युद्ध
ब. खानवा का युद्ध
स. पानीपत का प्रथम युद्ध
ड. तालीकोटा का युद्ध
16. वर्ष 1857 तक अस्तित्व में रहने वाले “मुग़ल साम्राज्य” की स्थापना बाबर ने किस वर्ष की थी
अ. 1342 ई.
ब. 1469 ई.
स. 1526 ई.
ड. 1666 ई.
17. दीनपनाह भवन की सीढियों से गिराकर किस मुग़ल शासक की मृत्यु हो गई थी
अ. हुमायूँ
ब. बाबर
स. शाहजहाँ
ड. अकबर
18. डाक प्रथा का प्रचालन किस शासक द्वारा किया गया
अ. मुहम्मद बहार खां
ब. बैरम खां
स. शेरशाह सूरी
ड. औरंगजेब
19. “दीन-ए-इलाही” धर्म जो कि अकबर ने वर्ष 1582 में चलाया था, को स्वीकार करने वाला प्रथम तथा अंतिम हिन्दू कौन था
अ. तानसेन
ब. बीरबल
स. दसवंत
ड. बसावन
20. मुगलों की राजकीय भाषा क्या थी
अ. उर्दू
ब. अरबी
स. फ़ारसी
ड. उनकी अपनी अलग मुग़लीय भाषा थी
उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (स) 3. (स) 4. (ब) 5. (ड) 6. (अ) 7. (स) 8. (ड) 9.
(ब) 10. (ड) 11. (स) 12. (अ) 13. (स) 14. (ब) 15. (अ) 16. (स) 17. (अ) 18. (स) 19.
(ब) 20. (स)