सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 43

1. किस भारतीय प्रधानमंत्री के शहीदी दिवस को प्रत्येक वर्ष “आतंकवाद विरोधी दिवस” के रूप में मनाया जाता है
अ. मोरारजी देसाई
ब. राजीव गाँधी
स. इंदिरा गाँधी
ड. जवाहरलाल नेहरू
2. क्रिकेट में प्रयोग होने वाले शब्द “एल.बी.डब्ल्यू” की फुल फॉर्म क्या है
अ. लेग बोल्ड विकेट
ब. लेग बियॉन्ड विकेट
स. लेग बाय विकेट
ड. लेग बिफोर विकेट
3. निम्न में से चन्द्रगुप्त मौर्य के सलाहकार तथा गुरु “चाणक्य” का ही एक नाम है
अ. कल्हण
ब. कौटिल्य
स. शूद्रक
ड. विक्रमादित्य
4. “भारत नाट्यम” जो कि भारत का एक शास्त्रीय नृत्य है, का जन्म भारत के किस राज्य में हुआ
अ. उड़ीसा
ब. केरल
स. तमिलनाडू
ड. मध्यप्रदेश
5. अन्तराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (आई.ए.ई.ए.) का मुख्यालय निम्न में से कहाँ स्थित है
अ. वियना
ब. लन्दन
स. जेनेवा
ड. द हेग
6. “मध्य प्रदेश” की सीमा निम्न में से किस राज्य से नही लगती
अ. छत्तीसगढ़
ब. राजस्थान
स. झारखण्ड
ड. गुजरात
7. “दागो और भूल जाओ” नामक टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र के नाम से जाना जाने वाला प्रक्षेपास्त्र कौन सा है
अ. नाग
ब. आकाश
स. त्रिशूल
ड. अग्नि
8. रिवाल्वर का आविष्कार करने वाले सैमुएल कोल्ट ने वर्ष 1855 में हथियार निर्माणकर्ता कंपनी “कोल्ट’ज’ मैन्युफैक्चरिंग कंपनी” की स्थापना की थी इस कंपनी का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है
अ. जर्मनी
ब. यू.एस.ए.
स. सिरिया
ड. ऑस्ट्रेलिया
9. जीरो डीग्री सेल्सियस 32 डिग्री फ़ारेनहाइट के बराबर होता है तथा 1 डीग्री सेल्सियस _____ फ़ारेनहाइट के बराबर होता है
अ. 33.8 डिग्री फ़ारेनहाइट
ब. 34.3 डिग्री फ़ारेनहाइट
स. 32.9 डिग्री फ़ारेनहाइट
ड. 31.2 डिग्री फ़ारेनहाइट
10. “योजना आयोग” जिसे वर्ष 2014 में “निति आयोग” द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया है, के अंतिम उपाध्यक्ष कौन थे
अ. के.सी. पन्त
ब. प्रतिभा पाटिल
स. मोंटेक सिंह अहलुवालिया
ड. मधु दंडवते

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (ड) 3. (ब) 4. (स) 5. (अ) 6. (स) 7. (अ) 8. (ब) 9. (अ) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट