सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 48

1. चेपक स्टेडियम के नाम से प्रसिद्ध “एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम” किस खेल से सबंधित है
अ. फुटबॉल
ब. हॉकी
स. गोल्फ
ड. क्रिकेट
2. निम्न में से किसकी “समाधि स्थल” को “अभय घाट” के नाम से जाना जाता है
अ. गुलजारी लाल नंदा
ब. मोरारजी देसाई
स. शंकर दयाल शर्मा
ड. के. आर. नारायण
3. “नाटो” का मुख्यालय किस सदस्य देश में स्थित है
अ. कनाडा
ब. डेनमार्क
स. फ्रांस
ड. बेल्जियम
4. “मैगीनोट रेखा” किन दो देशों के मध्य सीमा बनाती है
अ. रूस-फ़िनलैंड
ब. यू.एस.ए.-कनाडा
स. जर्मनी-फ्रांस
ड. भारत-चीन
5. निम्न में से किस भारतीय उपग्रह का प्रक्षेपण “श्रीहरिकोटा” से नही किया गया है
अ. कार्टोसैट-2बी
ब. जीसैट-8
स. मेघा-ट्रॉपिक्स
ड. सरल
6. किस विटामिन का रासायनिक नाम “टोकोफेरोल” है
अ. विटामिन-ए
ब. विटामिन-सी
स. विटामिन-ई
ड. विटामिन-के
7. कांच का रंग “पीला” करने के लिए निम्न में से कौन सा पदार्थ मिलाया जाता है
अ. फेरिक ऑक्साइड
ब. सिलेनियम ऑक्साइड
स. क्रोमिक ऑक्साइड
ड. कैडमियम सल्फेट
8. किस धातु को उसके गुणों के कारण “क्विक सिल्वर” के नाम से जाना जाता है
अ. पारा
ब. ब्रोमिन
स. रुबिडियम
ड. गैलियम
9. “स्टेरेडियन” किस भौतिक राशि का “एस. आई. मात्रक” है
अ. ठोस कोण
ब. कोणीय वेग
स. पृष्ठ तनाव
ड. विद्युत् धारिता
10. डायनेमो के साथ अगर हीटर को जोड़ दिया जाए तो दोनों मिलकर...
अ. उष्मा ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में रूपांतरित करेंगे
ब. यांत्रिक ऊर्जा को उष्मा ऊर्जा में रूपांतरित करेंगे
स. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में रूपांतरित करेंगे
ड. उष्मा ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में रूपांतरित करेंगे

उत्तर तालिका: 1 (ड) 2. (ब) 3. (ड) 4. (स) 5. (ब) 6. (स) 7. (ड) 8. (अ) 9. (अ) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट