सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 56

1. घरेलू मक्खी में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं
अ. उन्नीस
ब. बारह
स. सोलह
ड. आठ
2. निम्न में से किस कोशिका में भित्ति पाई जाती है
अ. पादप कोशिका
ब. जंतु कोशिका
स. उपरोक्त दोनों में
ड. किसी में भी नही
3. खाने व अचार में खट्टापन लाने के लिए घरों में उपयोग किया जाने वाला “सिरका” कौन सा अम्ल होता है
अ. एसिटिक अम्ल
ब. सिट्रिक अम्ल
स. टार्टरिक अम्ल
ड. लैक्टिक अम्ल
4. शर्करा तथा नमक के मिश्रण को निम्न में से किस विधि द्वारा अलग किया जाता है
अ. ऊध्र्वपातन विधि (सब्लीमेशन)
ब. आसवन विधि (डिस्टिलेशन)
स. वर्णलेखन (क्रोमैटोग्राफी)
ड. रवाकरण (क्रिस्टलाइजेशन)
5. पानी की सतह पर यदि तेल की उपस्थिति का पता लगाना हो तो निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है
अ. हाइग्रोमीटर
ब. नमनमापी
स. ग्रेवीमीटर
ड. कैलीपर्स
6. तारे जो कि लगातार प्रकाश व ऊर्जा उत्सर्जित करते रहते हैं, में किस गैस की मात्रा सबसे अधिक होती है
अ. हीलियम
ब. हाइड्रोजन
स. कार्बन
ड. नाइट्रोजन
7. “ओम” निम्न में से किसका एस.आई. मात्रक है
अ. प्रतिरोध
ब. विभवान्तर
स. विद्युत् धारा
ड. चालकता
8. निर्वात में प्रकाश की चाल 3x10^8 मीटर प्रति सेकेण्ड है जबकि काँच से गुजरते हुए प्रकाश ____ की चाल से चलता है
अ. 0.5x10^8 प्रति सेकेण्ड
ब. 1x10^8 प्रति सेकेण्ड
स. 1.5x10^8 प्रति सेकेण्ड
ड. 2x10^8 प्रति सेकेण्ड
9. यदि एक सितार को माइक के सामने बजाया जा रहा है तो भौतिक प्रक्रिया के अनुसार ऊर्जा विभिन्न रूपों में इस प्रकार स्थानांतरित होगी...
अ. यांत्रिक>ध्वनि>विद्युत्>ध्वनि
ब ध्वनि>यांत्रिक>ध्वनि>विद्युत्
स. यांत्रिक>विद्युत्>ध्वनि>ध्वनि
ड. ध्वनि>विद्युत्>यांत्रिक>ध्वनि
10. कृष्ण क्रांति का सबंध निम्न में से किस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से है
अ. कोयला
ब. शुद्ध पानी
स. खनिज तेल
ड. बायोगैस

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (अ) 3. (अ) 4. (ड) 5. (स) 6. (ब) 7. (अ) 8. (ड) 9. (अ) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट