सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 59

1. निम्न में से किसका जन्म दिवस प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है
अ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
ब. राजेन्द्र प्रसाद
स. वी.वी. गिरी
ड. गोपाल स्वरूप पाठक
2. किस वर्ष को “अंतराष्ट्रीय डॉलफिन वर्ष” के रूप में मनाया गया था
अ. वर्ष 2002
ब. वर्ष 2005
स. वर्ष 2007
ड. वर्ष 2009
3. भूटान की संसद को किस नाम से जाना जाता है
अ. मजलिस
ब. कांग्रेस
स. त्सोंगडू
ड. डायत
4. निम्न में से “विरोध के प्रतीक” के रूप में किसे जाना जाता है
अ. लाल झंडा
ब. काला झंडा
स. झुका झंडा
ड. उल्टा झंडा
5. किस अन्तरिक्ष यान को सर्वप्रथम चंद्रमा तल पर उतरने का गौरव प्राप्त है
अ. वोस्टोक-1
ब. इंटेलसेट
स. अपोलो-11
ड. लूना-9
6. निम्न में से किसके दिल की धड़कन सबसे तेज होती है
अ. वृद्ध
ब. व्यस्क
स. शिशु
ड. किशोर
7. मानुष सांस लेते समय हवा में मौजूद 21 प्रतिशत ऑक्सीजन अन्दर खींचता है, जबकि _____ प्रतिशत ऑक्सीजन बाहर निकलता है
अ. 11 प्रतिशत
ब. 17 प्रतिशत
स. 03 प्रतिशत
ड. 13 प्रतिशत
8. सोने को अगर पारा में रखा जाए तो “सोना” डूब जाएगा, इसका अर्थ क्या है
अ. सोने का घनत्व पारा से कम है
ब. सोने का घनत्व पारा से अधिक है
स. सोने और पारा का घनत्व बराबर है
ड. ये दोनों पदार्थ भौतिक नियमों का पालन नही करते
9. ब्लैक होल (कृष्ण छिद्र) का गुरुत्वाकर्षण बल इतना शक्तिशाली होता है कि प्रकाश को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है, यह कथन...
अ. सत्य है
ब. असत्य है
स. अभी खोज का विषय है
ड. ब्लैक होल की स्थिति पर निर्भर है
10. प्राथमिक रंग कौन से हैं जो मिलकर अन्य सभी रंगों का निर्माण कर सकने में सक्षम हैं
अ. लाल, पीला, नीला
ब. हरा, नीला, पीला
स. लाल, हरा, पीला
ड. लाल, हरा, नीला

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (स) 3. (स) 4. (ब) 5. (ड) 6. (स) 7. (ब) 8. (ब) 9. (अ) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट