सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 61

1. भारत के उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने हेतु न्यूनतम आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है
अ. 18 वर्ष
ब. 28 वर्ष
स. 35 वर्ष
ड. 40 वर्ष
2. निम्न में से किस राष्ट्रपति ने एक “कार्यवाहक राष्ट्रपति” के रूप में भी सेवा दी है
अ. के.आर. नारायण
ब. वी.वी. गिरी
स. ज्ञानी जैल सिंह
ड. शंकर दयाल शर्मा
3. वर्ष 2000 में भारत के तीन राज्यों का गठन हुआ था, बताइए निम्न में से किस एक राज्य का नाम इस सूची में शामिल नही है
अ. छत्तीसगढ़
ब. उत्तराखंड
स. झारखंड
ड. अरूणाचल प्रदेश
4. आमतौर पर बिहार में बाढ़ का कारण बनने वाली किस नदी को “बिहार का शोक या बिहार का अभिशाप” कहकर संबोधित किया जाता है
अ. कोसी
ब. गोदावरी
स. गोमती
ड. घघ्घर
5. निम्न में से राजस्थान के जिले “जयपुर” का एक भौगोलिक उपनाम है
अ. इस्पात नगरी
ब. भारत का पेरिस
स. भारत का वोस्टन
ड. राजस्थान का गौरव
6. अयोध्या नगर किस नदी के किनारे पर बसा हुआ है
अ. मूसी नदी
ब. गोमती नदी
स. रामगंगा नदी
ड. सरयू नदी
7. भारत की सर्वप्रथम रेल वर्ष 1853 में मुंबई से थाणे के बीच चली जबकि विश्व की सर्वप्रथम रेल लीवरपुल से मेनचेस्टर (इंग्लैंड) के बीच वर्ष _____ में चली
अ. वर्ष 1801
ब. वर्ष 1815
स. वर्ष 1819
ड. वर्ष 1825
8. किस देश के “राष्ट्रपति सरकारी आवास” को एलिसी पैलेस के नाम से जाना जाता है
अ. अमेरिका
ब. रूस
स. फ्रांस
ड. इटली
9. पटाका (Pataca) किस देश की मुद्रा या करेंसी है
अ. गुआम
ब. मकाऊ
स. ओमान
ड. यमन
10. सुण्डा जलसन्धि निम्न में से किस किस को जोड़ती है
अ. बेरिंग सागर तथा चुकसी सागर
ब. फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी
स. अराफुरा सागर तथा पापुआ की खाड़ी
ड. जावा सागर तथा हिन्द महासागर

उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ब) 3. (ड) 4. (अ) 5. (ब) 6. (ड) 7. (ड) 8. (स) 9. (ब) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट