सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 64

1. किस राज्य का राज्यपाल अपने दायित्व के साथ-साथ चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी सेवाएं देता है
अ. हरियाणा
ब. पंजाब
स. उत्तराखंड
ड. हिमाचल प्रदेश
2. सविंधान के नियमानुसार विधान परिषद् के कुल सदस्यों की संख्या 40 से कम नही हो सकती लेकिन भारत एक राज्य की विधान परिषद् में मात्र 36 सदस्य हैं जो संविधान के इस नियम का अपवाद है, वह राज्य कौन सा है
अ. आंध्रप्रदेश
ब. महाराष्ट्र
स. कर्नाटक
ड. जम्मू-कश्मीर
3. विधान परिषद् का सदस्य निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या निर्धारित है (नोट: विधानसभा तथा विधानपरिषद् अलग-अलग हैं, भ्रमित ना हों)
अ. 21 वर्ष
ब. 25 वर्ष
स. 30 वर्ष
ड. 35 वर्ष
4. आन्ध्रप्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आए नए राज्य “तेलंगाना” का प्रथम मुख्य मंत्री कौन बना
अ. एन. चंद्रबाबू नायडू
ब. के. चन्द्र शेखर राव
स. एन. किरण कुमार रेड्डी
ड. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी
5. संविधान के किस संशोधन द्वारा दिल्ली को “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र” (एन.सी.आर.) का दर्जा दिया गया
अ. 11 वें
ब. 43 वें
स. 69 वें
ड. 91 वें
6. “मिथन” नामक त्यौहार भारत की किस जनजाति से सबंधित है
अ. टोड़ा जनजाति
ब. शोम्पेन जनजाति
स. नायर जनजाति
ड. नागा जनजाति
7. भारत के किस राज्य की राजधानी “कोहिमा” है, वर्ष 1963 में गठित यह राज्य उत्तर-पूर्व भारत में स्थित है
अ. मेघालय
ब. असम
स. नागालैंड
ड. मिजोरम
8. निम्न में से किस नगर को आप “अलकनंदा नदी” पर बसा हुआ पाएंगे
अ. उज्जैन
ब. बद्रीनाथ
स. हरिद्वार
ड. श्रीरंगपट्टनम
9. “काकडापारा परियोजना” का सबंध निम्न में से किस नदी से है
अ. ताप्ती नदी
ब. कोयना नदी
स. कांगसावती
ड. शरावती नदी
10. वर्ष 2011 की जनगणना स्वतंत्र भारत की ____ वीं जनगणना थी
अ. सातवीं
ब. ग्यारहवीं
स. पंद्रहवीं
ड. उन्नीसवीं

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (ड) 3. (स) 4. (ब) 5. (स) 6. (ड) 7. (स) 8. (ब) 9. (अ) 10. (अ)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट