सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 75

1. निम्न में से किसका प्रयोग बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने में होता है
अ. पारा
ब. रेशेदार कांच
स. काली प्लास्टिक
ड. चांदी का वर्क
2. जल का रासायनिक सूत्र H2O है, भारी जल का रासायनिक सूत्र बताइये
अ. H2O2
ब. C2O
स. D2O
ड.  H3O
3. निम्न में से किसे बनाने में “पारा” नामक धातु का उपयोग नही होता
अ. थर्मामीटर में
ब. सिन्दूर में
स. जैल में
ड. उपरोक्त सभी में परा का प्रयोग होता है
4. इमली में अम्ल का कौन सा प्रकार पाया जाता है
अ. लैक्टिक अम्ल
ब. मैथेनाइक अम्ल
स. सिट्रिक अम्ल
ड. टार्टरिक अम्ल
5. घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग होने वाले “प्रेशर कुकर” का आविष्कार किसने किया था
अ. थॉमस होनकाक
ब. डेनिस पैपिन
स. एलिसा थामसन
ड. पेलेग्रीन टेरी
6. वर्षा के उपरांत बनने वाले इन्द्रधनुष कितने प्रकार के होते हैं
अ. एक
ब. दो
स. तीन
ड. चार
7. साधारणत: विद्युत् फ्यूज को बनाने में किन दो धातुओं के मिश्रण का प्रयोग किया जाता है
अ. टिन-सीसा
ब. लोहा-तांबा
स. स्टील-एल्युमिनियम
ड. तांबा-एल्युमीनियम
8. विद्युत् फ्यूज, विद्युत् प्रवाह में अचानक आई तेजी के कारण टूट जाता है, तथा विद्युत धारा को भंग कर आगे लगे उपकरणों की रक्षा करता है, फ्यूज के इतनी जल्दी टूट जाने का कारण क्या है
अ. कम क्वथनांक
ब. कम गलनांक
स. कम हिमांक
ड. विद्युत् धारा के प्रति संवेदनशीलता
9. लोकसभा अध्यक्ष को शपथ नही दिलाई जाती यह कथन...
अ. सत्य है
ब. असत्य है
स. उपाध्यक्ष के निर्णय पर निर्भर है
ड. उपरोक्त में से कोई नही
10. भारत में साक्षरता दर को मापने के लिए कितने वर्ष से अधिक के साक्षर बच्चों/व्यक्तियों की गणना की जाती है
अ. 3 वर्ष से अधिक
ब. 5 वर्ष से अधिक
स. 7 वर्ष से अधिक
ड. 9 वर्ष से अधिक

उत्तर तालिका: 1. (ब) 2. (स) 3. (स) 4. (ड) 5. (ब) 6. (ब) 7. (अ) 8. (ब) 9. (अ) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट