सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 83

1. वर्ष 2001 में अन्तराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है
अ. सिगफिड एड्सट्रोम
ब. एवरी बुन्डेज
स. लार्ड किनानिन
ड. जैक्युस राग्ग
2. “वेल्थ ऑफ़ नेशंस” नाम प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक कौन हैं
अ. शेक्सपियर
ब. एडम स्मिथ
स. जेड. ए. भुट्टो
ड. लियो टाल्सटाय
3. वर्ष 2014 में सचि तेंदुलकर के साथ-साथ एक अन्य सम्मानीय व्यक्ति को भी भारत रत्न से नवाजा गया था, उनका नाम क्या था
अ. भीमसेन जोशी
ब. सी.एन.आर. राव
स. प्रो. अमर्त्य सेन
ड. एम.एस. सुब्बालक्ष्मी
4. निम्न में से कौन सा स्थान भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद से सबंधित है
अ. पवनार
ब. बेलूर
स. कटक
ड. जीरादेई
5. निम्न में से कौन “कश्मीर का अकबर” उपनाम से प्रसिद्ध था
अ. जैनुल आबदीन
ब. शेख अब्दुला
स. शेख मुजीबुर्रहमान
ड. मोहम्मद-बिन-तुगलक
6. एलोरा, अजन्ता तथा एलीफैंटा की गुफाएं भारत के किस राज्य में स्थित हैं
अ. महाराष्ट्र
ब. गुजरात
स. राजस्थान
ड. मध्य प्रदेश
7. अहमदाबाद (गुजरात) में स्थित साबरमती आश्रम का निर्माण निम्न में से किसने करवाया था
अ. जवाहरलाल नेहरू
ब. महात्मा गांधी
स. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
ड. सरदार वल्लभ भाई पटेल
8. प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती (अहिंसा दिवस) मनाया जाता है, इसके अतिरिक्त भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है
अ. जवाहरलाल नेहरू
ब. मोरारजी देसाई
स. लाल बहादुर शास्त्री
ड. नरसिम्हा राव
9. जी-8 की स्थापना वर्ष 1975 में निम्न में से किस देश द्वारा की गई थी
अ. जर्मनी
ब. जापान
स. इटली
ड. फ्रांस
10. पृथ्वी की घूर्णन गति पश्चिम से पूर्व की ओर है इसी कारण जब किसी कृत्रिम ग्रह/राकेट इत्यादि को जब प्रक्षेपित किया जाता है तो कम ईंधन खपत व पृथ्वी के बल को रोकेट के वेग से जोड़ने के लिए रोकेट को किस दिशा में प्रक्षेपित किया जाता है
अ. पूर्व से पश्चिम की ओर
ब. पश्चिम से पूर्व की ओर
स. दक्षिण से उत्तर की ओर
ड. उत्तर से दक्षिण की ओर

उत्तर तालिका: 1. (ड) 2. (ब) 3. (ब) 4. (ड) 5. (अ) 6. (अ) 7. (ब) 8. (स) 9. (ड) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट