सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 93

1. नींबू का पी.एच. (pH) मान कितना होता है
अ. 2.2
ब. 3.8
स. 4.1
ड. 5.9
2. जिस प्रकार मनुष्य में 46 गुणसूत्र पाए जाते हैं उसी प्रकार मेंढक में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं
अ. 14
ब. 26
स. 33
ड. 38
3. लोदी वंश के किस शासक ने ज्वालामुखी मंदिर की मूर्ती तोड़कर उसके टुकड़े कसाइयों को मांस तौलने के लिए दिए थे
अ. दौलत खां लोदी
ब. बहलोल लोदी
स. इब्राहिम लोदी
ड. सिकंदर लोदी
4. विश्व की कितने प्रतिशत जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर निवास करती है
अ. 20 प्रतिशत
ब. 40 प्रतिशत
स. 60 प्रतिशत
ड. 80 प्रतिशत
5. “वारसा” निम्न में से किस देश की राजधानी है
अ. रोमानिया
ब. बेलारूस
स. युक्रेन
ड. पोलैंड
6. भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए कितने वर्ष तक भारत में निवास करने का प्रावधान है
अ. छः माह
ब. पाँच वर्ष
स. सात वर्ष
ड. तीन वर्ष
7. “टैरिफ” किसे कहा जाता है
अ. किसी देश द्वारा निर्यात पर लगाया गया कर
ब. किसी देश द्वारा आयात पर लगाया गया कर
स. किसी देश द्वारा देश में ही हुए उत्पादन पर लगाया गया कर
ड. किसी देश द्वारा सरकारी सेवाओं पर लगाया गया कर
8. “दिए की बत्ती” में तेल का ऊपर चढ़ना निम्न में से किस क्रिया का एक उदाहरण है
अ. केशिकत्व
ब. पृष्ठ तनाव
स. श्यानता
ड. आसंजक बल
9. गैस का दाब ज्ञात करने के लिए निम्न में से किस यंत्र को प्रयोग में लाया जाता है
अ. फोटामीटर
ब. हाइग्रोमीटर
स. मेनोमीटर
ड. पायरोमीटर
10. “विद्युत प्रतिरोध के नियम” को जी.एस. ओम ने किस वर्ष प्रतिपादित किया था
अ. वर्ष 1779 में
ब. वर्ष 1909 में
स. वर्ष 1897 में
ड. वर्ष 1827 में

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (ब) 3. (ड) 4. (स) 5. (ड) 6. (ब) 7. (ब) 8. (अ) 9. (स) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट