सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 95

1. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग-7 निम्न में से किस भारतीय राज्य से नही गुजरता
अ. कर्नाटक
ब. उत्तर प्रदेश
स. तमिलनाडू
ड. केरल
2. विधान परिषद् की बैठक के लिए कम से कम कितने सदस्यों का होना अनिवार्य है
अ. 1/2
ब. 1/5
स. 1/10
स. 1/4
3. भारतीय अर्थव्यवस्था में “जीरो बेस बजटिंग” सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था
अ. एडम स्मिथ
ब. क्लार्क
स. पीटर पायर
ड. ए.पी. लर्नर
4. जिस प्रकार सेल्सियस पैमाने को 100 बराबर भागों में बांटा जाता है तथा हर एक भाग एक डिग्री सेल्सियस कहलाता है, उसी प्रकार रोमर पैमाने को कितने भागों में बांटा जाता है
अ. 50
ब. 80
स. 120
ड. 200
5. निम्न में से किस रसायन का इस्तेमाल “स्टोरेज बैटरी” में किया जाता है
अ. सल्फ्यूरिक अम्ल
ब. फेरस ऑक्साइड
स. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
ड. सल्फर डाईऑक्साइड
6. निम्न में से कौन सा “जैव विकास सिद्धांत” कहता है कि अधिक प्रयोग होने वाले अंगो का विकास कम प्रयोग होने वाले अंगो की अपेक्षा ज्यादा तेजी से होता है
अ. डार्विनवाद
ब. नव-डार्विनवाद
स. उत्परिवर्तनवाद
ड. लैमार्कवाद
7. भारत के प्रथम परखनली शिशु के रूप में “बेबी हर्षा” को जाना जाता है, विश्व के प्रथम परखनली शिशु का नाम बताइए
अ. लुईस ब्राउन
ब. इयान विल्मुट
स. जॉन वीनर
ड. फ्रेड आर्चर
8. अंतराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 है तथा इसमें दो न्यायाधीश एक ही देश के नही हो सकते यह कथन...
अ. सत्य है
ब. असत्य है
स. विशेष स्थित में संभव है
ड. नियमों में हर वर्ष परिवर्तन होता है
9. निम्न में से किस दिनांक को आर.पी.एफ. (RPF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है
अ. 14 जून
ब. 9 नवम्बर
स. 20 सितम्बर
ड. 28 दिसम्बर
10. निम्न में से किस स्थान का सबंध “जवाहरलाल नेहरू” से है
अ. पावनार
ब. त्रिमूर्ति भवन
स. वारदोली
ड. कटक

उत्तर तालिका: 1. (ड) 2. (स) 3. (स) 4. (ब) 5. (अ) 6. (ड) 7. (अ) 8. (अ) 9. (स) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट