सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 103

1. व्यय कर का सिद्धांत निम्न में से किसने दिया था
अ. आर्थर लैफर
ब. ए.पी. लर्नर
स. जेम्स टोबिन
ड. एक केल्डार
2. कंचनजंघा नामक पर्वतीय चोटी निम्न में से भारत के किस राज्य में स्थित है
अ. मेघालय
ब. नागालैंड
स. सिक्किम
ड. मणिपुर
3. निम्न में से कौन सा एक भारतीय राज्य भारत के “सात बहनें राज्य या सेवन सिस्टर्स स्टेट” की सूची में नही आता
अ. अरूणाचल प्रदेश
ब. असम
स. उत्तराखंड
ड. त्रिपुरा
4. घरेलू सिलेंडरों में गैस रिसाव की पहचान के लिए मिथाइल मारकॉप्टेन नामक गैस मिलाई जाती है, यह गैस निम्न में से किस का यौगिक है
अ. फास्फोरस
ब. सल्फर
स. कार्बन
ड. हाइड्रोजन
5. निम्न में से कौन सी वेबसाइट सबसे पहले बनी थी
अ. याहू
ब. फेसबुक
स. यू ट्यूब
ड. विकिपीडिया
6. “कार्पल्स” नामक अस्थियाँ जो कि संख्या में 16 होती हैं मानव शरीर के किस स्थान पर पाई जाती है
अ. कान
ब. एडी
स. कलाई
ड. कोहनी
7. जी. सैट 14 नामक कृत्रिम उपग्रह जो कि वर्ष 2014 में अन्तरिक्ष में भेजा गया था, निम्न में से किस कार्य हेतु प्रक्षेपित किया गया था
अ. मौसम अध्ययन हेतु
ब. समुंद्री अध्ययन हेतु
स. राडार इमेजिंग हेतु
ड. संचार प्रक्रिया हेतु
8. यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन) की स्थापना से सम्बंधित यूरोप के छ: देश जिन्हें “इनर सिक्स” के नाम से जाना जाता है, की सूची में निम्न में से कौन सा देश नही है
अ. ऑस्ट्रिया
ब. इटली
स. फ्रांस
ड. बेल्जियम
9. वर्ष 2000 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित की गई “इंदिरा गोस्वामी” को निम्न में से किस साहित्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया था
अ. तेलुगु साहित्य
ब. असमिया साहित्य
स. कन्नड़ साहित्य
ड. उड़िया साहित्य
10. निम्न में से कौन सी एक पुस्तक लेखक “लियो टाल्सटाय” की रचना है
अ. वेल्थ ऑफ़ नेशंस
ब. राइजिंग द स्ट्रार्म
स. फेयरवेल टू इंडिया
ड. वार एंड पीस

उत्तर तालिका: 1. (ड) 2. (स) 3. (स) 4. (ब) 5. (अ) 6. (स) 7. (ड) 8. (अ) 9. (ब) 10. (ड)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट