सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 104

1. वर्तमान में सर्वाधिक प्रचलित और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रयोग होने वाला ग्रेगोरियन कैलेंडर जिसकी शुरुआत इसा मसीह के जन्म वर्ष से मानी जाती है, में ईसा मसीह का जन्म वर्ष _____ है
अ. काल्पनिक
ब. वास्तविक
स. कोई साक्ष्य नही
ड. खोज का विषय है
2. शिवाजी की सेना में वह सैनिक जो “नियमित घुड़सवार” थे, क्या कहलाते थे
अ. अश्व सेना
ब. पागा सेना
स. सिलहदार
ड. घड़ियाल
3. निम्न में से किसने कहा था “मैं देश का बालू से ही कांग्रेस से भी बड़ा आन्दोलन खड़ा कर दूंगा...”
अ. सुभाष चन्द्र बोसे
ब. लाला लाजपत राय
स. चन्द्र शेखर आज़ाद
ड. महात्मा गाँधी
4. भारत ने अंटार्टिका में अपना पहला शोध केंद्र “दक्षिणी गंगोत्री” किस वर्ष खोला था, जो कि बाद में नष्ट हो गया था
अ. वर्ष 1966 में
ब. वर्ष 1979 में
स. वर्ष 1983 में
ड. वर्ष 1991 में
5. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के अनुसार भारत की मिट्टी को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है
अ. तीन
ब. पाँच
स. आठ
ड. छ:
6. जिस प्रकार हरित क्रान्ति “खाद्यान उत्पादन” से सबंधित है उसी प्रकार अमृत क्रान्ति निम्न में से किस से सबंधित है
अ. मत्स्य उत्पादन
ब. सागर जल का घरेलू प्रयोग
स. कुओं द्वारा सिंचाई
ड. नदियों को जोड़ना
7. गुजरात में विधान सभा सदस्यों की संख्या निम्न में से कितनी है
अ. 182
ब. 147
स. 288
ड. 90
8. आई. डी. बी. आई. (IDBI) जो कि भारतीय सरकार की वित्त सेवा से सबंधित बैंक है, की स्थापना किस वर्ष हुई थी
अ. वर्ष 1949 में
ब. वर्ष 1964 में
स. वर्ष 1977 में
ड. वर्ष 1992 में
9. अंग्रेजो द्वारा बजट पेश करने का समय शाम पाँच बजे रखा गया था लेकिन वर्ष 1999 में किस वित्त मंत्री ने इस समय को बदल कर सुबह 11 बजे कर दिया
अ. आई. के. गुजराल
ब. यशवंत सिन्हा
स. एन. डी. तिवारी
ड. जसवंत सिंह
10. एस. आई. (S.I.) पद्धति की सारणी में मूल मात्रकों की कुल संख्या कितनी है
अ. तीन
ब. पाँच
स. सात
ड. नौ

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (ब) 3. (ड) 4. (स) 5. (स) 6. (ड) 7. (अ) 8. (ब) 9. (ब) 10. (स)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट