सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 105

1. रेडिओ एक्टिव (रेडिओ सक्रियता) की खोज का श्रेय कितने वैज्ञानिको को जाता है, जिन्हें बाद में सयुंक्त रूप से नोबल पुरस्कार से नावाज़ा गया था
अ. दो
ब. तीन
स. चार
ब. पाँच
2. पनडुब्बियों में प्रयोग होने वाले उपकरण का क्या नाम है जिसके प्रयोग से पानी के बाहर का दृश्य देखा जा सकता है
अ. कैलिडस्कोप
ब. स्ट्रोवोस्कोप
स. गाइरोस्कोप
ड. पेरिस्कोप
3. ट्रांसफार्मर का आविष्कार करने वाले माइकल फैराडे निम्न में से किस देश के वैज्ञानिक थे
अ. पोलैंड
ब. जर्मनी
स. इटली
ड. ब्रिटेन
4. सोडियम को मिट्टी के तेल में रखे जाने का निम्न में से क्या कारण है
अ. वायु ऑक्सीजन के साथ  प्रतिक्रियाशील होने के कारण
ब. शुद्ध रखने के लिए
स. तेल के गुण बढाने के लिए
ड. क्योंकि बाहर रखे जाने पर सोडियम सख्त हो जाता है
5. जीव विज्ञान की शाखा “पोमोलॉजी” के अंतर्गत निम्न में से किसका अध्ययन किया जाता है
अ. फूलों का अध्ययन
ब. फलों का अध्ययन
स. वृक्षों का अध्ययन
ड. वन्य जीवों का अध्ययन
6. मानव शरीर के किस हिस्से में “पटेला” नामक अस्थियाँ पाई जाती हैं
अ. गर्दन
ब. कंधा
स. घुटना
ड. हाथ की उँगलियाँ
7. निम्न में से किस देश में सर्वप्रथम वर्ष 1953 में “बाईपास सर्जरी” का प्रयोग किया गया था
अ. यू. एस. ए.
ब. इंग्लैंड
स. इटली
ड. ऑस्ट्रेलिया
8. जर्मनी की संसद को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है
अ. मजलिस
ब. फोल्केटिंग
स. रिक्सडाग
ड. बुन्ड्सटेग
9. सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाना जाने वाला शहर चंडीगढ़ जो कि एक यूनियन टेरिटरी होने के साथ साथ हरियाणा तथा पंजाब की राजधानी भी है, के निकट स्थित किन दो शहरों तथा चंडीगढ़ को सयुंक्त रूप से ट्राई-सिटी का नाम दिया जाता है
अ. मोहाली-जीरकपुर
ब. मोहाली-पिंजौर
स. पंचकुला-अम्बाला
ड. मोहाली-पंचकुला
10. अरब लीग की स्थापना कब तथा कहाँ हुई थी
अ. वर्ष 1940 में ईराक में
ब. वर्ष 1945 में काहिरा में
स. वर्ष 1951 में लेबनान में
ड. वर्ष 1957 में मिस्त्र में

उत्तर तालिका: 1. (ब: हेनरी बेकरल, पी. क्यूरी तथा एम. क्यूरी) 2. (ड) 3. (ड) 4. (अ) 5. (ब) 6. (स) 7. (अ) 8. (ड) 9. (ड) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट