Bharat Ke Rajya Rajdhani Aur Kendra Shasit Pradesh:
(Name of Indian State and Their Capital in Hindi):
भारत में 28 राज्य व 08 केंद्र शासित प्रदेश हैं:
********************
एक लाइन में सूची :
********************
1. आंध्रप्रदेश : हैदराबाद (प्रस्तावित: अमरावती)
2. तेलंगाना : हैदराबाद
3. अरुणाचल प्रदेश : ईटानगर
4. असम : दिसपुर
5. बिहार : पटना
6. छतीसगढ़ : अटल नगर (नया रायपुर)
7. गोवा : पणजी
8. गुजरात : गांधीनगर
9. हरियाणा : चंडीगढ़
10. पंजाब : चंडीगढ़
11. हिमाचल प्रदेश : शिमला / धर्मशाला
13. झारखंड : रांची
14. कर्नाटक : बेंगलुरु
15. केरल : तिरुवनंतपुरम
16. मध्य प्रदेश : भोपाल
17. महाराष्ट्र : मुंबई
18. मणिपुर : इम्फाल
19. मेघालय : शिलांग
20. मिजोरम : आइजोल
21. नागालैंड : कोहिमा
22. ओडिशा : भुवनेश्वर
23. राजस्थान : जयपुर
24. सिक्किम : गंगटोक
25. तमिलनाडु : चेन्नई
26. त्रिपुरा : अगरतला
27. उत्तराखंड : देहरादून
28. उत्तर प्रदेश : लखनऊ
29. पश्चिम बंगाल : कोलकाता
>> केंद्र शासित प्रदेश <<
1. अंडमान निकोबार द्वीप समूह : पोर्ट ब्लेयर
2. चंडीगढ़ : चंडीगढ़
3. दादर एंव नगर हवेली : सिलवासा + दमन एंव दीव : दमन
4. जम्मू कश्मीर :श्रीनगर
5. लक्षद्वीप : कवरत्ती
6. दिल्ली : नई दिल्ली
7. पुड्डुचेरी : पोंडिचेरी
8. लद्दाख : लेह
********************
राज्य - राजधानी विस्तार जानकारी:
********************
1. आन्ध्र प्रदेश
राजधानी: हैदराबाद
2. तेलंगाना
राजधानी: हैदराबाद
राजधानी सबंधित जानकारी: वर्ष 1956 तक हैदराबाद एक राज्य था जब तक कि इसका आंध्रा
प्रदेश में विलय नहीं हो गया हैदराबाद में बोली जाने वाली हिन्दी भाषा उत्तरी भारत
में बोली जाने वाली हिन्दी से अलग है क्योंकि इसमें उर्दू तथा तेलुगु का मिश्रण है
आन्ध्र प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही इसे दस वर्ष तक तेलंगाना की सयुंक्त
राजधानी भी घोषित किया जा चुका है इसके अतिरिक्त हैदराबाद, भारत का छठा सबसे अधिक
जनसँख्या वाला शहर है बिज़नस स्कूल के क्षेत्र में हैदराबाद भारत में सर्वश्रेष्ठ
है यहाँ आई.आई.टी. तथा बिट्स जैसे महविद्यालय स्थित हैं तथा फिल्म व्यापार क्षेत्र
में भी हैदराबाद सबसे आगे हैं भारत के 29 वें राज्य के रूप में आंध्र प्रदेश से
अलग होकर बने राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद को बनाया गया 2 जून 2014 को
अस्तित्व में आया तेलंगाना 10 जिलों वाला राज्य है तथा हैदराबाद सयुंक्त रूप से
आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना की राजधानी है जो कि वर्ष 2025 तक सयुंक्त रहेगी
हैदराबाद तथा सिकंदराबाद को जुड़वां शहर के रूप में जाना जाता है हैदराबाद भारत के
सर्वाधिक विकसित नगरों को सूची में आता है
3. अरूणाचल प्रदेश
राजधानी: ईटानगर
राजधानी सबंधित जानकारी: भारत के पूर्व में स्थित अरूणाचल प्रदेश का राजधानी शहर
ईटानगर, हिमालय की तराई में स्थित है इस शहर का नाम “ईटा किले” के नाम पर पड़ा है ईटा
किले को देखने के लिए दूर क्षेत्र से लोग आते हैं इस किले का निर्माण 14-15 वीं
शताब्दी में हुआ था
4. असम
राजधानी: दीसपुर
राजधानी सबंधित जानकारी: असम की वर्तमान राजधानी दिसपुर है यह एक नगर है जो कि
गुवाहाटी के सिरे पर स्थित है दिसपुर को वर्ष 1973 में असम की राजधानी बनाया गया
क्योंकि इससे पूर्व शिलांग को असम की राजधानी का दर्जा प्राप्त था जो कि मेघालय के
गठन के पश्चात उसके हिस्से में आई तथा अब मेघालय की राजधानी है
5. बिहार
राजधानी: पटना
राजधानी सबंधित जानकारी: बिहार का सबसे बड़ा शहर तथा राजधानी पटना कई मायनों में
महत्वपूर्ण है इस शहर का पूर्व नाम “पाटलिपुत्र” था जो मगध साम्राज्य के अधीन था
पटना भारत के कुछ प्राचीन नगरों में से एक है इस नगर में चार नदियाँ गंगा, घाघरा,
सोन और गंडक विद्यमान हैं महात्मा गाँधी का चंपारण आन्दोलन भी इसी स्थान से सबंधित
है सिख धर्म में पटना शहर का विशेष महत्व है क्योंकि यहाँ पर सिखों के दसवें गुरू
तथा खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था यहाँ लाखों सिख
श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री पटना साहिब में माथा टेकने आते हैं गुरुद्वारा श्री
पटना साहिब “पंज तख्त” में से एक है
6. छत्तीसगढ़
राजधानी: अटल नगर (नया रायपुर)
राजधानी सबंधित जानकारी: 1 नवम्बर 2000 को मध्य प्रदेश से विभाजित होकर अस्तित्व
में आए छत्तीसगढ़ राज्य को राजधानी रायपुर को बनाया गया माना जाता है कि रायपुर शहर
का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी तक का है वर्तमान रायपुर शहर से लगभग 25 किलो मीटर
दूर “नया रायपुर” नमक शहर निर्माणाधीन है जो कि एक प्रशासनिक केंद्र के रूप में
प्रस्तावित है
7. गोवा
राजधानी: पणजी
राजधानी सबंधित जानकारी: वर्तमान में पणजी, मात्र गोवा राज्य की राजधानी है परन्तु
वर्ष 1987 तक इसे गोवा तथा दमन और दियू की सयुंक्त राजधानी होने का दर्जा प्राप्त
था प्रारंभ में पणजी भारत का हिस्सा नहीं थी हालाँकि भारत को वर्ष 1947 में
स्वतंत्रता प्राप्त हो चुकी थी लेकिन पणजी पर भारत का अधिग्रहण वर्ष 1961 में हुआ
था पणजी नाम संस्कृत के शब्द पंजाखली से अवतरित हुआ है पणजी का अन्य नाम “पंजीम”
है
8. गुजरात
राजधानी: गांधीनगर
राजधानी सबंधित जानकारी: एशिया का सर्वश्रेष्ठ हरित नगर “ग्रीन सिटी” गांधीनगर वर्ष
1970 तक गुजरात की राजधानी नही था वर्ष 1970 में गुजरात राज्य की राजधानी अहमदाबाद
से स्थानांतरित कर गांधीनगर की गई थी जबकि गुजरात 1 मई 1960 को अस्तित्व में आया
था अहमदाबाद से लगभग 35 किलो मीटर दूर स्थित गांधीनगर शहर का नाम “महात्मा गांधी”
के नाम पर रखा गया है गांधीनगर देश का दूसरा एसा शहर है जिसे सुनियोजित ढंग से
बसाया गया है, प्रथम स्थान हरियाणा तथा पंजाब की सयुंक्त राजधानी “चंडीगढ़” को
प्राप्त है
9. हरियाणा
राजधानी: चंडीगढ़
10. पंजाब
राजधानी: चंडीगढ़
हरियाणा तथा पंजाब की
सयुंक्त राजधानी “चंडीगढ़” सबंधित जानकारी: 1947 में भारत पकिस्तान विभाजन के बाद पंजाब राज्य भी दो हिस्सों में विभाजित
हो गया तथा पंजाब की राजधानी “लाहौर” पकिस्तान के भाग में चली गई तत्पश्चात पंजाब
को एक नई राजधानी की आवश्यकता पड़ी तथा चंडीगढ़ शहर की नींव रखी गई उस समय के
तत्कालीन प्रधानमंत्री “जवाहरलाल नेहरू” की व्यक्तिगत रुचि तथा चंडीगढ़ को एक ड्रीम
सिटी के तौर पर देखने के कारण इस शहर के विकास को प्राथमिकता मिली चंडीगढ़ का नाम
इस शहर में स्थित “चंडी मंदिर” के नाम पर रखा गया है 1 से लेकर 50 से अधिक सेक्टर
होने के बावजूद चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नही है क्योंकि इसे वास्तुकार ने अशुभ माना
था भारत के सबसे साफ़ शहरों में से एक चंडीगढ़ के नगर नियोजन तथा वास्तुकला के कार्य
ली.कार्बुजिए ने पूर्ण किए थे 1 नवम्बर 1966 को पंजाब को विभाजित कर एक नया राज्य
हरियाणा बनाया गया तथा चंडीगढ़ को दोनों राज्यों की सयुंक्त राजधानी घोषित कर दिया
गया हालांकि किसी भी राज्य के हिस्से में यह राजधानी नहीं आती चंडीगढ़ एक केंद्र
शासित प्रदेश है चंडीगढ़ से सट्टे “पंजाब के मोहाली” तथा “हरियाणा के पंचकुला” को
सयुंक्त रूप से ट्राईसिटी नाम दिया जाता है
11. हिमाचल प्रदेश
राजधानी: शिमला (धर्मशाला)
राजधानी सम्बंधित जानकारी: वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को ब्रिटिश
काल में भारत की ग्रीष्म राजधानी तथा विभाजन से पूर्व समय तक अविभाजित पंजाब की
राजधानी होने का दर्जा प्राप्त था वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश राज्य के अस्तित्व
में आने के साथ ही शिमला को इस नए राज्य की राजधानी बना दिया गया पर्यटन के
क्षेत्र में शिमला देश का एक प्रसिद्ध स्थान है जिसे पहाड़ों की रानी नाम से भी
जाना जाता है इसके अतिरिक्त यह स्थान एक विशाल इतिहास जो को समेटे हुए है भारत में
ब्रिटिश राज से पूर्व यह क्षेत्र नेपाल शासन के अधीन था
12. जम्मू-कश्मीर (अब राज्य नही रहा)
13. झारखण्ड
राजधानी: रांची
राजधानी सम्बंधित जानकारी: 15 नवम्बर 2000 को झारखण्ड आन्दोलन के फलस्वरूप बिहार
राज्य में से अलग कर झारखण्ड नामक नया राज्य अस्तित्व में आया बिहार के दक्षिणी
जिलों को बिहार से अलग कर एक नए राज्य के रूप में व्यवस्थित किया गया इस आन्दोलन
का मुख्य केंद्र रांची था तथा बाद में नए राज्य झारखण्ड के सबसे बड़े शहर रांची को
ही इस राज्य की राजधानी घोषित कर दिया गया फलस्वरूप वर्ष 2000 में भारत का 28 वां
राज्य अस्तित्व में आया यह शहर ओधौगिक केंद्र होने के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र
में भी विशेष महत्व रखता है
14. कर्नाटक
राजधानी: बेंगलुरु (बंगलौर)
राजधानी सम्बंधित जानकारी: 1 नवम्बर 2014 से पूर्व बंगलौर नाम से जाना जाने वाला शहर
बेंगलुरु भारत के दक्षिण में स्थित राज्य कर्नाटक की राजधानी है वर्ष 1947
में भारत की आज़ादी के समय बेंगलुरु मैसूर की राजधानी था जब तक की इस राज्य का नाम
बदलकर कर्नाटक नही कर दिया गया 1 नवम्बर 1973 को कर्नाटक नाम अस्तित्व में आया
जबकि इस राज्य का गठन 1956 में हुआ था इस राज्य को कन्नड़ भाषा के आधार पर बनाया
गया था बेंगलुरु इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (सूचना प्रोद्योगिकी) क्षेत्र में अग्रणी
है जिस कारण इसे भारत की सिलिकॉन वेल्ली ने नाम से भी जाना जाता है भारत के मुख्य
तकनिकी संगठन जैसे कि इसरो, इंफ़ोसिस तथा विप्रो इत्यादि के मुख्यालय बेंगलुरु में
ही संचालित हैं
15. केरल
राजधानी: तिरुवनंतपुरम
राजधानी सम्बंधित जानकारी: भारत के दक्षिण में अंतिम छोर पर स्थित राज्य केरल की
राजधानी तिरूवनंतपुरम को त्रिवेन्द्रम के नाम से भी जाना जाता है त्रिवेन्द्रम नाम
अंग्रेजो के शासन काल से लेकर वर्ष 1971 तक प्रयोग किया गया जब तक कि भारतीय सरकार
द्वारा इस शहर का नाम तिरुवनंतपुरम नहीं कर दिया गया केरल राज्य 1 नवम्बर 1956 को
अस्तित्व में आया था तथा यहाँ की आधिकारिक भाषा मलयालम है केरल राज्य के अस्तित्व
में आने से पूर्व तिरुवनंतपुरम, त्रावणकोर-कोचीन की राजधानी के रूप में जाना जाता
था जो कि वर्ष 1949 से 1956 तक अस्तित्व में रही तिरु-वनंत-पुरम इन तीन नामों से
जुड़ कर बने इस राजधानी के नाम का अर्थ है (भगवान् अनंत का वासस्थान) भगवान् अनंत
अर्थात शेषनाग, यह नाम मलयालम भाषा से लिया गया है ओणम तथा पोंगल जैसे त्यौहारों
के उपलक्ष्य के अतिरिक्त यह शहर अपनी सुन्दरता तथा समुंद्र के तट पर स्थित होने के
कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है
16. मध्य प्रदेश
राजधानी: भोपाल
राजधानी सम्बंधित जानकारी: भारत के मध्य में स्थित राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी
भोपाल को झीलों का शहर नाम से भी जाना जाता है 1 नवम्बर 1956 में राज्यों के गतःन
के समय मध्य प्रदेश को भी एक राज्य होने का दर्जा प्राप्त हुआ तथा भोपाल को इस
राज्य की राजधानी घोषित किया गया जबकि इस राज्य का सबसे बड़ा शहर इंदौर है भोपाल के
राजधानी बनने से पूर्व वर्ष 1949 में मध्य प्रदेश का क्षेत्र तीन राज्यों में बंटा
हुआ था जो कि मध्य भारत, विंद्या प्रदेश तथा भोपाल नाम से जाने जाते थे वर्ष 1956
में तीनों भागों को मिलकर एक राज्य मध्य प्रदेश का गठन किया गया तथा भोपाल को इस
नए राज्य की राजधानी बनाया गया वर्ष 1984 में भोपाल शहर सुर्ख़ियों में आया जब
यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड से से मिथाइल आइसोसाइनेट (मिक) नामक ज़हरीली गैस के
रिसाव के कारण लगभग 20 हजार से ज्यादा स्थानीय लोग मारे गए तथा इस गैस के कारण
शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रभावित हुए वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश के
दक्षिणी-पूर्वी जिले जो कि छत्तीसगढ़ी भाषी थे को मध्य प्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़
नामक एक नए राज्य का गठन किया गया
17. महाराष्ट्र
राजधानी: मुंबई
राजधानी सम्बंधित जानकारी: महाराष्ट्र जो कि भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है की
राजधानी मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है महाराष्ट्र की राजधानी
होने के साथ साथ मुंबई इस राज्य की सबसे बड़ा शहर भी है मुंबई का पुराना नाम बॉम्बे
था जो कि वर्ष 1995 में परिवर्तित किया गया मुंबई भारत ही नही अपितु दक्षिणी एशिया
का सबसे अमीर शहर है तथा भारत का प्रवेश द्वार नमक उपनाम से भी जाना जाता है वर्ष
1947 में भारत की स्वतंत्रता के पश्चात मुंबई को बॉम्बे स्टेट की राजधानी बनाया
गया तथा बाद में 1 मई 1960 जब बॉम्बे स्टेट को महाराष्ट्र तथा गुजरात नामक राज्यों
में भाषा के आधार पर बांटा गया तब मुंबई को महाराष्ट्र की राजधानी होने का दर्जा
प्राप्त हुआ मुंबई में भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग जिसे संगठित रूप से बॉलीवुड नाम
दिया जाता है, स्थित है तथा इस के अतिरिक्त दूरदर्शन चलचित्र के विभिन्न उद्योग इस
शहर से संचालित होते हैं बॉलीवुड नामे में प्रथम (बी) अक्षर बॉम्बे के प्रथम अक्षर
से लिया गया है
18. मणिपुर
राजधानी: इम्फाल
राजधानी सम्बंधित जानकारी: भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य मणिपुर की राजधानी
इम्फाल इस राज्य के गठन के साथ 21 जनवरी 1972 को अस्तित्व में आई मणिपुर के 9
जिलों में से इम्फाल सबसे बड़ा शहर है मणिपुर जो कि म्यांमार के साथ सीमा बनता है
वर्ष 1949 में भारत का हिस्सा बना तथा वर्ष 1956 में एक केंद्र शासित प्रदेश बना
अतंत वर्ष 1972 में मणिपुर को एक पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया मणिपुर की भाषा
“मणिपुरी” है जो कि यहाँ के मूल निवासी मेइती के नाम पर मेइतिलोन कहलाती हैयह भाषा
भारत के संविधान में एक राष्ट्रीय भाषा के रूप में सूचीबद्ध है वर्ष 1944 में
द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान तथा ब्रिटिश शासकों के मध्य लडे गए युद्ध में
इम्फाल भारतीय ब्रिटिश सेना की एक महत्वपूर्ण जीत थी
19. मेघालय
राजधानी: शिलांग
राजधानी सम्बंधित जानकारी: 21 जनवरी 1972 को असम राज्य के दो जिलो को अलग कर एक नए
राज्य मेघालय का गठन किया गया तथा असम की राजधानी शिलांग भी इसी नवसंगठित राज्य का
हिस्सा बनी तथा शिलांग को मेघालय राज्य की राजधानी घोषित कर दिया गया मेघालय
राज्य भारत के उत्तरी-पूर्वी सात राज्यों जिन्हें “सात बहनें” या “सेवन सिस्टर्स”
के नाम से जाना जाता है, में से एक है शिलांग एक पहाड़ी पर बसा शहर है जो कि भारत
के पूर्व का स्कॉटलैण्ड के नाम से जाना जाता है तथा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
है शिलांग से लगभग 50 किलोमीटर दूर “मौसिनराम” नामक स्थान स्थित है जो आत्याधिक
वर्षा के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है
20. मिज़ोरम
राजधानी: आइजोल
राजधानी सम्बंधित जानकारी: वर्ष 1972 में एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में उभरे
मिजोरम को 20 फरवरी 1987 को एक सम्पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया तथा आइजोल को इस
नए राज्य की राजधानी बनाया गया मिजोरम के आठ जिलों में से आइजोल सबसे बड़ा शहर है
वर्ष 1972 से पूर्व मिजोरम क्षेत्र को लुशाई पर्वतीय जिला जो कि असम राज्य की
हद में आता था, के नाम से जाना जाता था मिजोरम की कुल जनसँख्या का लगभग 25 प्रतिशत
भाग आइजोल में निवास करता है आइजोल का क्षेत्रफल 457 वर्ग किलो मीटर है मिजोरम दो
देशों बांग्लादेश तथा म्यांमार के साथ एक बड़ी सीमा बनाता है जिस कारण भारत के
अंतराष्ट्रीय संबंध स्तर पर यह बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है
21. नागालैंड
राजधानी: कोहिमा
राजधानी सम्बंधित जानकारी: भारत के 16 वें राज्य के रूप में नागालैंड 1 दिसम्बर 1963
को अस्तित्व में आया तथा कोहिमा को इस नए राज्य की राजधानी होने का गौरव प्राप्त
हुआ इस से पूर्व इस राज्य के अधीन क्षेत्र असम का हिस्सा था कोहिमा को 1944 के
युद्ध के कारण भी जाना जाता है जो कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय लड़ा गया था तथा
फलस्वरूप जापानी सेना को हार का मुँह देखना पड़ा था यह जापान का नागालैंड पर हमले
का जवाब था जो कि ब्रिटिश इंडिया इतिहास के एक विशाल युद्ध के तौर पर भी देखा जाता
है
22. ओडिशा
राजधानी: भुवनेश्वर
राजधानी सम्बंधित जानकारी: ओडिशा जो कि पहले उड़ीसा के नाम से भी जाना जाता था की
स्थापना 1 अप्रैल 1936 को हुई थी जिस समय भारत पर ब्रिटिश राज था तथा कटक को ओडिशा
की राजधानी बनाया गया था भारत की आज़ादी के बाद वर्ष 1948 में राजधानी को कटक से
स्थानांतरित कर भुवनेश्वर कर दिया गया भुवनेश्वर ओडिशा का सबसे बड़ा शहर है कलिंग
के समय मंदिरों के निर्माण में भुवनेश्वर स्थान को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई जिस
कारण यहाँ मंदिरों की अधिकता है यही वजह है कि भुवनेश्वर को “मंदिरों का शहर” नाम
से भी जाना जाता है ओडिशा को प्राचीन समय में कलिंग के नाम से जाना जाता था जहाँ
अशोक महान ने रक्तपात से दुखी होकर बौद्ध धर्म को धारण किया था
23. राजस्थान
राजधानी: जयपुर
राजधानी सम्बंधित जानकारी: क्षेत्रफल के आधार पर भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान (राजाओं
का स्थान) की राजधानी जयपुर को “गुलाबी शहर” के नाम से भी जाना जाता है भारत की
आज़ादी के बाद कुल 22 रियास्तों को जोड़कर राजस्थान को वर्तमान रूप 1 नवम्बर 1956 को
दिया गया तथा जय सिंह द्वीतीय द्वारा स्थापित किए गए जयपुर को राज्य की राजधानी बनाने
का निर्णय लिया गया राजस्थान में कुल 33 जिले हैं जिनमे से जयपुर सबसे बड़ा शहर है
इस शहर के “गुलाबी नगरी” नाम पड़ने की वजह राजा रामसिंह द्वारा नगरी को पूर्णत: गुलाबी
रंग से रंगना था वर्ष 1876 में इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस ऑफ़ वेल्स के
स्वागत में उस समय के तत्कालीन महाराजा सवाई रामसिंह ने पूरे जयपुर शहर को गुलाबी
रंग से रंगवा दिया था ये ही वजह रही कि बाद में इस शहर को “गुलाबी नगरी” कह कर
पुकारा जाने लगा
24. सिक्किम
राजधानी: गंगटोक
राजधानी सम्बंधित जानकारी: भारत के सबसे कम जनसँख्या वाले राज्य सिक्किम की राजधानी
गंगटोक है जो कि चार जिलों वाले इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है सिक्किम वर्ष 1975
से पूर्व एक स्वतंत्र क्षेत्र था जिस पर चोग्याल राजवंश का शासन था 16 मई 1975 को
सिक्किम का भारत में विलय हुआ व यहाँ राजतन्त्र का अंत तथा लोकतंत्र का उदय हुआ
गंगटोक की भूगोलिक स्थिति पर्वतीय क्षेत्र में है जिस कारण यह पर्यटकों को आकर्षित
करता है इसके अतिरिक्त यहाँ की स्थिर राजनैतिक व्यवस्था पर्यटन क्षेत्र के विकास
को बढ़ावा देती है गंगटोक का क्षेत्रफल 35 वर्ग किलो मीटर है
25. तमिलनाडू
राजधानी: चेन्नई
राजधानी सम्बंधित जानकारी: भारत की आजादी के बाद मद्रास राज्य के नाम से जाना जाने
वाले तमिलनाडू का वर्तमान नामकरण वर्ष 1969 को हुआ चेन्नई को इस राज्य की राजधानी
इस राज्य की स्थापना के साथ ही बना दिया गया था चेन्नई को इतिहास में मद्रासपट्टनम
व चेन्नईपट्टनम के नाम से जाना जाता रहा था बॉम्बे में स्थित चलचित्र उद्योग
बॉलीवुड की तरह चेन्नई में स्थित चलचित्र उद्योग को “कोलीवुड” के नाम से जाना जाता
है जो कि चेन्नई के कोडंम्बक्कम में मूल रूप से स्थित है तथा तमिल भाषीय चलचित्रों
का निर्माण करता है चेन्नई भारत के महानगरों की सूची में शामिल है तथा सूचना
प्रौधोगिकी व ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी है इसके अतिरिक्त भारत का तीसरा सबसे
बड़ा बंदरगाह होने का गौरव भी इस स्थान को प्राप्त है
26. त्रिपुरा
राजधानी: अगरतला
राजधानी सम्बंधित जानकारी: 21 जनवरी 1972 को अस्तित्व में आए भारत के त्रिपुरा राज्य
की राजधानी अगरतला है जो कि भारत के उत्तर-पूर्व का एक उन्नत शहर माना जाता है
पूर्व पकिस्तान जो कि अब बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है, त्रिपुरा राज्य से
सीमा बनाता है अगरतला शहर 76.5 वर्ग किलो मीटर का क्षेत्र रखता है त्रिपुरा की
राजधानी होने के साथ साथ राज्य का सबसे बड़ा शहर अगरतला लगभग 200 साल के इतिहास को
समेटे हुए है इसकी स्थापना सन 1850 के इर्द गिर्द हुई थी भारत-पाक तथा बांग्लादेश
के बंटवारे से पूर्व त्रिपुरा राज्य तथा कोलकाता के मध्य मार्ग दूरी मात्र 350
किलो मीटर थी जो कि बांग्लादेश के अलग हो जाने के कारण 1700 किलो मीटर हो गई
क्योंकि अब मार्ग सीधा ना जाकर बांग्लादेश की परिक्रमा कर कोलकाता पहुंचता है
त्रिपुरा राज्य के समय ही 21 जनवरी 1972 को भारत के दो अन्य राज्य मणिपुर तथा मेघालय
भी स्थापित किए गए थे
27. उत्तर प्रदेश
राजधानी: लखनऊ
राजधानी सम्बंधित जानकारी: जनसंख्या को आधार मानकर की गई गणना के अनुसार उत्तर प्रदेश
भारत का सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है नवाबों के शहर नामक उपनाम से जाना जाने
वाला लखनऊ इस राज्य की राजधानी है “मुस्कुराइए... कि आप लखनऊ में हैं...” जैसी
पंक्ति से लखनऊ आए जनों को एक अपने पन का एहसास दिलाने जैसी तहजीब और संस्कृति के
लिए जाना जाने वाला शहर लखनऊ अपने आप में ही एक इतिहास को संजोए हुए है जो कि
प्राचीन में अवध नामक क्षेत्र का एक भाग था भारत की आजादी के साथ ही भारत का
हिस्सा बनने वाले “उत्तर प्रदेश” को यह नाम 26 जनवरी 1950 को मिला था तथा इस राज्य
के अस्तिव में आने के साथ ही लखनऊ को राजधानी घोषित कर दिया गया 9 नवम्बर 2000 को
उत्तर प्रदेश से कुछ क्षेत्र अलग कर उत्तराखंड नामक राज्य की स्थापना की गई जिसकी
राजधानी देहरादून को बनाया गया हरियाणा-पंजाब की सयुंक्त राजधानी चंडीगढ़ के बाद
लखनऊ दूसरा सबसे खुशहाल नगर है
28. उत्तराखंड
राजधानी: देहरादून
राजधानी सम्बंधित जानकारी: चिपको आन्दोलन द्वारा जंगलों को बचाने के कारण विश्व भर में
जाना जाने वाला भारत का राज्य उत्तराखंड (उतरांचल) 9 नवम्बर 2000 को उत्तर प्रदेश
से अलग होकर अस्तित्व में आया तथा देहरादून को इसकी अंतरिम राजधानी बनाया गया है
फिल्हाल देहरादून एक अस्थाई राजधानी के रूप में स्थापित है जो कि भविष्य में
स्थानातरित की जा सकती है उत्तराखंड राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है इस
राज्य का पूर्व नाम उत्तरांचल था जो कि 1 जनवरी 2007 को “उत्तराखंड” कर दिया गया
29. पश्चिम बंगाल
राजधानी: कोलकाता
राजधानी सम्बंधित
जानकारी: पश्चिम बंगाल से पूर्व
कोलकाता को भारत की राजधानी होने का दर्जा प्राप्त था वर्ष 1911 में ब्रिटिश शासको
द्वारा भारत की राजधानी कोलकाता से स्थानांतरित कर दिल्ली कर दी गई इस राजधानी को
“कोलकाता” नाम आधिकारिक रूप से 1 जनवरी 2001 को दिया गया इससे पूर्व यह क्षेत्र
“कैलकटा या कलकत्ता” के नाम से जाना जाता था जो कि एक भाषीय अन्तर मात्र था
क्रिकेट से सबंधित ईडन गार्डन जो कि कोलकाता में स्थित है विश्व का तीसरा सबसे बड़ा
स्टेडियम है कोलकाता के विषय में एक प्रमुख कहावत कही जाती है कि “कोलकाता जो आज
सोचता है, इंडिया उसे कल सोचेगा...” और मेट्रो रेल सर्वप्रथम कोलकाता में आई तथा उसके
लगभग 20 वर्षों बाद देश की राजधानी दिल्ली में संचालित हुई इस तरह से कोलकाता
निवासी इस कहावत को सत्य करते आए हैं कोलकाता विकास के क्षेत्र में अग्रणी है इसके
अतिरिक्त कोलकाता देश के सर्वाधिक विकसित महानगरों में से एक है
केंद्र शासित प्रदेश
तथा उनकी राजधानी:
1. अंडमान निकोबार
द्वीप समूह
राजधानी: पोर्ट ब्लेयर
2. चंडीगढ़
राजधानी: चंडीगढ़
3. दादर एंव नगर
हवेली
राजधानी: सिलवासा + दमन और दियू
राजधानी: दमन
4. जम्मू कश्मीर - श्रीनगर
5. लक्षद्वीप
राजधानी: कवरत्ती
6. दिल्ली (भारत की
राजधानी) | Delhi (Bharat Ki
Rajdhani)
राजधानी: दिल्ली
दिल्ली सामान्य ज्ञान
सबंधित प्रश्न
7. पुडूचेरी
(पोंडीचेरी)
राजधानी: पोंडीचेरी
8. लद्दाख - लेह