दुनिया को बदल देने वाले
उपकरण (दूरभाष यंत्र) अर्थात मोबाइल को आज आम जरूरतों की हिस्सा समझा जाने लगा है
यही कारण है वर्तमान युग में जब मोबाइल फोन से सबंधित खोज अपने चरम पर है; यह चौथी
आधारभूत आवश्यकता के तौर पर उभर रहा है। क्योंकि यह वार्तालाप को आत्याधिक सुगम
बनाता है। किसी भी कार्य पूर्ती के लिए वार्तालाप आवश्यक है जिसे मोबाइल भली-भांति
पूरी करता है। एक तरफ यह समय बचाता है तथा दूसरी तरफ जानकारी को इतनी तीव्रता से
फैलाता है कि उसकी जानकारी वास्तविक समय में ही उससे प्रभावित होने वाले लोगों तक
पहुँच जाती है। इस उपकरण की खोज के विषय में बहुत से अभियार्थियों में जिज्ञासा है
जिसे शांत करने हेतु यह क्विज बनाया गया है जो आपके मोबाइल सबंधित ज्ञान विस्तार
में अति सहायक सिद्ध होगा।
1. निम्न में से किसे
मोबाइल फोन (अर्थात तार मुक्त दूरभाष यंत्र) के आविष्कार का श्रेय जाता है
अ. जान वाकर
ब. सैमुअल मोर्स
स. मार्टिन कूपर
ड. जॉन डनलप
2. निम्न में से किस कंपनी
को प्रथम तार मुक्त दूरभाष यंत्र बनाने का श्रेय जाता है
अ. नोकिया
ब. मोटोरोला
स. माइक्रोमैक्स
ड. सैमसंग
3. किस वर्ष प्रथम मोबाइल
फोन को प्रस्तुत किया गया था: 4 अप्रैल...
अ. 1973
ब. 1977
स. 1984
ड. 1989
4. भारत देश में मोबाइल फ़ोन
का आगमन निम्न में से किस वर्ष हुआ था
अ. वर्ष 1990 में
ब. वर्ष 1992 में
स. वर्ष 1994 में
ड. वर्ष 1996 में
5. भारत के गाँवों तक
मोबाइल फोन पहुंचाने का श्रेय निम्न में से किस भारतीय कंपनी को जाता है
अ. टाटा
ब. रिलायंस
स. एयरटेल
ड. आईडिया
6. भारत के किस राज्य में प्रथम
मोबाइल बैंक स्थापित किया गया
अ. राजस्थान
ब. केरल
स. मध्य प्रदेश
ड. कर्नाटक
7. भारत में प्रथम कॉल वर्ष
1994 को निम्न में से किस दिनांक को की गई थी
अ. 13 मार्च
ब. 30 मई
स. 09 जनवरी
ड. 22 अगस्त
8. भारत में होने वाली
प्रथम मोबाइल फोन कॉल निम्न में से किस-किस के मध्य हुई थी
अ. तत्कालीन संचार मंत्री व
दिल्ली के मुख्यमंत्री के मध्य
ब. तत्कालीन संचार मंत्री व
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के मध्य
स. तत्कालीन संचार मंत्री व
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के मध्य
ड. तत्कालीन संचार मंत्री व
राजस्थान के मुख्यमंत्री के मध्य
9. प्रथम मोबाइल फ़ोन कौन सा
था जिसे वर्ष 2000 में हिन्दी मेनू में प्रस्तुत किया गया
अ. नोकिया 1100
ब. नोकिया 5110
स. नोकिया 3210
ड. नोकिया N9500
10. निम्न में से किस
ऑस्ट्रलियन कंपनी के साथ मिलकर मोदी ग्रुप ने प्रथम मोबाइल कॉल स्थापित कर भारत
में इसकी शुरुआत की थी
अ. टेल्स्ट्रा
ब. स्लिमटेल
स. योमोजो
ड. एक्स्टेल
उत्तर तालिका: 1. (स) 2. (ब) 3. (अ) 4. (स) 5. (ब) 6. (स) 7. (ड) 8. (उत्तर:[ब]
संचार मंत्री: सुखराम व प. बंगाल मुख्यमंत्री: ज्योति बसु) 9. (स) 10. (अ)