सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान क्विज - 123

1. भारत निम्न में से किस देश के साथ सर्वाधिक अंतराष्ट्रीय सीमा बनाता है
अ. अफ़ग़ानिस्तान
ब. नेपाल
स. म्यांमार
ड. बांग्लादेश
2. मूलाभ मेघ (मदर ऑफ़ पर्ल क्लाउड) का निर्माण निम्न में से किस मंडल में होता है
अ. आयनमंडल
ब. समतापमंडल
स. क्षोभमंडल
ड. ओज़ोनमंडल
3. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का समयकाल किस वर्ष से किस वर्ष तक था
अ. 2001 से 2006 तक
ब. 2003 से 2008 तक
स. 2007 से 2012 तक
ड. 2009 से 2014 तक
4. (बल x विस्थापन) निम्न में से किसका सूत्र है
अ. कार्य का
ब. ऊर्जा का
स. शक्ति का
ड. गुरुत्वाकर्षण का
5. निम्न में से कौन सा यंत्र विद्युत् ऊर्जा को यांत्रिकी ऊर्जा में परिवर्तित करता है
अ. सोलर सेल
ब. डायनेमो
स. सितार
ड. विद्युत् मोटर
6. एक निश्चित ताप पर जब वाष्प द्रव में बदलता है तो क्या कहलाता है
अ. क्वंथनांक
ब. संघनन
स. वाष्पीकरण
ड. प्रशीतक
7. जॉन गुटेनबर्ग को निम्न में से किस आविष्कार के लिए जाना जाता है
अ. पेनिसिलिन
ब. स्काईस्क्रेपर
स. प्रिंटिंग प्रेस
ड. लिनोलियम
8. एक मील में निम्न में से कितने फीट होते हैं
अ. 4350 फीट
ब. 5280 फीट
स. 6220 फीट
ड. 6780 फीट
9. निम्न में से क्या सिट्रिक अम्ल का एक प्राकृतिक स्त्रोत है
अ. संतरा
ब. टमाटर
स. इमली
ड. सिरका
10. जल को गर्म करने से पड़ने वाले प्रभावों में निम्न में से कौन सा उत्तर सत्य है:
अ. जल की अस्थाई कठोरता समाप्त हो जाती है
ब. जल की स्थाई कठोरता समाप्त हो जाती है
स. जल की दोनों कठोरताएं समाप्त नही हो पाती
ड. जल की दोनों कठोरताएं समाप्त हो जाती है

उत्तर तालिका: 1. (ड) 2. (ब) 3. (स) 4. (अ) 5. (ड) 6. (ब) 7. (स) 8. (ब) 9. (अ) 10. (अ)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट