सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के राष्ट्रपति कौन हैं

भारत के राष्ट्रपति आदणीय रामनाथ कोविंद हैं उन्होंने 25 जुलाई 2017 को भारत का सर्वोच्च पद ग्रहण किया। कोविंद जी ने पूर्व राष्ट्रपति आदणीय प्रणब मुखर्जी (राष्ट्रपति 2012 से 2017) के पद से निवृत होने के पश्चात यह पदभार सम्भाला व 25 जुलाई 2017 से अपना कार्यकाल आरम्भ किया जो कि 24 जुलाई 2022 तक चलेगा।
भारत के 14 वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश राज्य से इस पद को ग्रहण करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं। कानपुर में जन्में कोविंद जी को दिल्ली के उच्च न्यायालय में 16 वर्ष तक वकालत करने का अनुभव प्राप्त है। इसके साथ साथ वे दलित समुदाय से चुने गए भारत के प्रथम राष्ट्रपति भी हैं।
उत्तर प्रदेश के दलित वर्ग के कोरी समुदाय में जन्में कोविंद जी राष्ट्रपति पद पर आसीन होने से पूर्व बिहार के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे गए थे।
रामनाथ कोविंद का जन्म कब व कहाँ हुआ तथा भारत के 14 वें राष्ट्रपति बनने के समय उनकी आयु क्या थी?
रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित परौंख में ब्रिटिश राज के समय हुआ। उन्होंने 71 वर्ष की आयु में राष्ट्रपति पद ग्रहण किया।
संघ लोक सेवा आयोग से रामनाथ कोविंद का क्या सबंध रहा है?
देश की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए दी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को तीसरे प्रयास में पास करने के बाद भी रामनाथ कोविंद ने मनपसन्द नौकरी न मिलने की वजह से यह क्षेत्र छोड़ वकालत शुरू कर दी थी। तथा उनका यही कदम उन्हें राष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद की ओर ले आया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट