सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है

प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिवस को अंग्रेजी में एन.आर.आई. डे कहा जाता है जो उन भारतीयों को समर्पित है जो अन्य देशों में जाकर सम्मानित कार्य कर रहे तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की असाधारण व स्वच्छ छवि बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। भारत मूल के वे लोग जो किसी भी कारण से भारत के बाहर अन्य देशों में रह रहे हैं को प्रवासी भारतीय कहा जाता है। उन भारतीयों यहाँ के आम लोगों से जोड़ना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में चुने जाने का कारण; इस तारीख को महात्मा गाँधी का दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटना है। महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से वकालत की पढ़ाई पूरी कर 9 जनवरी 1915 को भारत लौटे थे तत्प्श्चात उन्होने भारत की आज़ादी में अपना अहम योगदान दिया।

इस दिन उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अन्य देशों में अपने असाधारण कार्यों भारत वासियों को गौरवान्वित किया है। इस दिवस पर दिए जाने वाले सम्मान को प्रवासी भारतीय सम्मान कहा जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट