सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है

विश्व हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। हिन्दी भाषा जो कि भारत की सबसे प्रभावी भाषा होने के साथ साथ भारत की राजभाषा भी है को अंतराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी को ऑनलाइन स्तर पर सरलता से लिखने व बढ़ावा देने के लिए यह दिन लोगों को जागरूक करता है। इस दिन यह संदेश दिया जाता है कि हिन्दी को हर उस जगह प्रयोग किया जाए जहाँ इसका प्रयोग सम्भव हो सके।

विश्व हिन्दी दिवस की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?
वर्ष 2006 में
विश्व हिन्दी दिवस की शुरुआत किस भारतीय प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हुई?
डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में (इस दिवस को मनाने की घोषणा डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा ही की गई थी)
प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन कब तथा कहाँ हुआ था?
प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। यही कारण है कि विश्व हिन्दी दिवस के रूप में 10 जनवरी की तारीख़ चुनी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट