सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

B.tech full form in Hindi | बी.टेक फुल फॉर्म

B.tech जिसे हिन्दी मे बी.टेक लिखा जाता है एक प्रचलित कोर्स है इसका नाम आप सभी ने कभी न कभी अवश्य सुना होगा। यह एक पूर्ण नाम नही बल्कि संक्षिप्त रूप है। आइए जानते हैं बी.टेक की फुल फॉर्म क्या है।

B.tech की फुल फॉर्म Bachelor of Technology है जो कि एक अंग्रेजी नाम है जिसे हिन्दी में "बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी" लिखा जाता है। Bachelor का अर्थ होता है स्नातक और Technology का अर्थ होता है प्रौधौगिकी। इस प्रकार B.tech को हिन्दी में "प्रौधौगिकी में स्नातक" कहा जाता है। यदि आप प्रौधौगिकी व स्नातक का अर्थ नही जानते तो आपको बता देते हैं प्रौधौगिकी का अर्थ होता है "किसी वस्तु के निर्माण की प्रक्रिया" तथा स्नातक का अर्थ होता है "वह व्यक्ति जिसने बाहरवीं से आगे की पढ़ाई पूरी की हो" स्नातक को आमतौर पर ग्रेजुएट नाम से जाना जाता है।

अब जो व्यक्ति किसी क्षेत्र विशेष जैसे कि: यांत्रिकी, विधुत, पर्यावरण इत्यादि में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के निर्माण व उपयोग की प्रक्रिया को स्नातक स्तर तक समझ लेता है तो उसे सामान्य रूप से प्रौधौगिकी में स्नातक अर्थात B.tech कहा जाता है।

भारत मे B.tech एक चार वर्ष की पढ़ाई होती है और चार वर्षों को सयुंक्त रूप से कोर्स कहा जाता है। चार वर्ष के इस कोर्स में किसी विशेष क्षेत्र से सबंधित पूर्ण ज्ञान दे दिया जाता है। जो कि थ्योरी (लिखित माध्यम) व प्रैक्टिकल (अभ्यास माध्यम) दोनों रूपों में मिश्रित होता है। B.tech किसी एक क्षेत्र में नही बल्कि बहुत से क्षेत्रों में उपलब्ध है तथा व्यक्ति अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर सकता है।

जब आप किसी एक क्षेत्र में स्नातक (ग्रेजुएट) स्तर तक ज्ञान हासिल कर लेते हैं तथा उस ज्ञान का प्रयोग कर कोई व्यवसाय चलाते हैं तो आप एक इंजीनियर कहलाते हैं जिसे हिन्दी में अभियंता कहा जाता है। व्यवसाय करना ही B. tech कोर्स को करने का मुख्य उद्देश्य होने के कारण इस कोर्स को करने वाले बी.टेक इंजीनियर के नाम से जाने जाते हैं। आप जिस क्षेत्र में इंजीनियर बनना चाहते हैं आपको वह क्षेत्र चुनकर चार वर्ष का समय तक सीखना होता है। परन्तु B.tech में दाखिला लेने से पूर्व आपको 12 वीं कक्षा तक गणित तथा विज्ञान विषय की पढ़ाई करनी आवश्यक होती है तभी आप बी.टेक के लिए योग्य माने जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट