सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

GK Question in Hindi - 2 (सामान्य ज्ञान प्रश्न)

1). भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
Bharat Ka Sabse Bada Kendra Shasit Pradesh Kaun Sa Hai?
भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेशों में क्षेत्रफल के आधार पर अंडेमान-निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। 572 छोटे-छोटे द्वीप व टापू मिलकर अंडेमान-निकोबार केंद्र शासित प्रदेश का निर्माण करते हैं जिनका सामूहिक क्षेत्रफल 8249 वर्ग किलो मीटर है। 3 जिलों में बंटे अंडेमान-निकोबार को यदि भारत के 29 राज्यों व 7 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल सूची में रखा जाए तो क्षेत्रफल की दृष्टि से यह 28 वां स्थान रखता है। ज्ञात रहे कि भारत के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की मिश्रित सँख्या 36 है।

2). भारत में कौन सी मिट्टी पाई जाती है?
Bharat Me Kaun Si Mitti Payi Jati Hai?
भारत में कई प्रकार की मिट्टी पाई जाती है यदि मुख्य रूप से पाई जाने वाली मिट्टी की बात की जाए तो जलोढ़ मिट्टी भारत मे सबसे ज्यादा पाई जाती है जिसे दोमट मिट्टी भी कहा जाता है। उत्तरी भारत में इसकी अधिकता है तथा पूरे भारत का 40% क्षेत्र जलोढ़ मिट्टी का गढ़ है। यह मिट्टी गेहूँ, धान इत्यादि के लिए उत्तम है जलोढ़ मिट्टी को अधिकता होना भी एक कारण है कि भारत की मिट्टी उपजाऊ है जो इसे कृषि प्रधान देश बनाती है। भारत में जलोढ़ मिट्टी के अतिरिक्त काली, लाल तथा लैटराइट मिट्टी भी पाई जाती है तथा भारत की भूमि के 60% हिस्से में उपरोक्त तीन मिट्टियों के साथ-साथ शुष्क, लवण, जैव तथा वन मिट्टी भी उपस्थित है। इस तरह भारत में पाई जाने वाली मिट्टी की कुल आठ किस्में है जिनमें जलोढ़ किस्म मुख्य है।

3). दर्रा किसे कहते हैं?
Darra Kise Kahte Hain?
पहाड़ों की श्रृंखला के बीच आने-जाने के लिए प्राकृतिक रूप से बने रास्ते को दर्रा कहा जाता है। आमतौर पर पहाड़ आवागमन को रोक देते हैं परन्तु कुछ पहाड़ी श्रृंखलाओं के मध्य निम्न स्थान मिल जाता है जैसे दो पहाड़ों के बीच का नीचा स्थान जहाँ दोनों एक दूसरे से मिलते हैं। इस प्रकार का नीचा स्थान दर्रा कहलाता है जिसे प्रवासी अथवा स्थानीय लोग आने जाने के लिए प्रयोग करते हैं ताकि उन्हें विशाल पहाड़ के ऊपर या बगल से न गुजरना पड़े क्योंकि इससे उनका रास्ता कई मील लंबा हो जाता है तथा समय नष्ट होता है। इस प्रकार पहाड़ी क्षेत्र में दर्रे हमारी आवागमन में सहायता करते हैं।

4). झारखंड को बिहार से अलग करने की माँग किसने की थी?
Jharkhand Ko Bihar Se Alag Karne Ki Mang Kisne Ki Thi?
झारखंड को बिहार से अलग करने की माँग इसके बनने से 61 वर्ष पूर्व 1939 में आदिवासी महासभा के अध्यक्ष जयपाल सिंह मुंडा ने की थी। अलग राज्य के रूप में झारखंड की माँग करने वाल जयपाल मुंडा की मृत्यु 1970 में हो गई थी किन्तु उनकी यह इच्छा वर्ष 2000 में पूरी हुई जब झारखंड के भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर 2000 को झारखंड भारत के 28 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। मुंडा जनजाति के जयपाल मुंडा ने वर्ष 1939 में आदिवासी महासभा की अध्यक्षता ग्रहण की थी जबकि झारखंड बनाए जाने का विचार इन्होंने कई वर्ष पहले ही बना लिया था।

5). कसाब को फाँसी कब दी गई थी?
Kasab Ko Fansi Kab Di Gayi Thi?
मुंबई के ताज होटल पर 26 नवंबर 2008 को आतंकवादी हमला करने वाले नौ हथियारबंद आंतकियों में से एक को जिंदा पकड़ लिया गया था यह आतंकी अजमल कसाब था। मुंबई हमले जिन्हें 26/11 हमलों के नाम से भी जाना जाता है में दोषी पाए जाने वाले कसाब जो कि 166 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या में शामिल था पर चार साल केस चला जिसमें उसके पाकिस्तानी होने के साथ-साथ बहुत सी बातें सामने आई। 4 साल लंबी पूर्ण न्याय प्रक्रिया से गुजरने के बाद 12 नवंबर 2012 को यरवदा जेल पुणे में सुबह 7:30 पर कसाब को फाँसी दी गई।

6). हाथी का वजन कितना होता है?
Hathi Ka Vajan Kitna Hota Hai?
हाथियों का वजन प्रजाति के अनुसार अलग-अलग होता है। यदि भारत के हाथियों की बात की जाए तो ये लंबाई व आकार में अफ्रीकी हाथियों से छोटे होते हैं इस कारण भारत मे पाए जाने वाले हाथियों का औसत वजन 5000 किलो ग्राम तक होता है जबकि अफ्रीकी हाथियों का वजन 6100 किलो ग्राम के आसपास होता है। हाथियों की भिन्न-भिन्न प्रजातियों के अनुसार इनका वजन यौवन अवस्था मे 2000 किलो ग्राम से 6500 किलो ग्राम तक होता है। नर व मादा हाथियों के वजन में भी बहुत अंतर देखा जाता है जहाँ अफ्रीकी नर हाथी 6000 किलो ग्राम वजनी होते हैं वहीं अफ्रीकी मादा हाथी का वजन 3000 किलो ग्राम तक होता है तथा स्वाभाविक रूप से मादा का आकार नर हाथी से छोटा होता है। भारत में यदि किसी प्रजाति का नर हाथी 4000 किलो ग्राम वजनी है तो मादा का वजन 2700 किलो ग्राम के लगभग होता है।

7). सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है?
Sabse Jyada Kaun Si Bhasha Boli Jati Hai?
यहाँ इस प्रश्न के दो उत्तर दिए जा रहे हैं पहला दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा दूसरा भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा। दुनिया में मंडारिन अर्थात चाइनीज़ भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। चीन में क्षेत्रिय चीनी भाषाओं को सयुंक्त रूप से मंडारिन कहा जाता है जिसमें प्राचीन व आधुनिक दोनों चाइनीज़ भाषाएं आती हैं। 70% चीनी लोगों द्वारा बोली जाने वाली मंडारिन भाषा विश्व की 14% जनसँख्या अर्थात 1 करोड़ 20 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है। इसके पश्चात क्रमशः स्पेनिश, इंग्लिश, हिन्दी तथा अरबी का नाम आता है। यदि भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा की बात की जाए तो हिन्दी भारत की सबसे बड़ी भाषा है। भारत की 41% आबादी हिन्दी भाषा बोलती है या इस भाषा का ज्ञान रखती है। यह सँख्या 45 करोड़ से अधिक है। भारत की कुल आबादी 130 करोड़ है। वहीं भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी के बाद क्रमशः बंगाली, तेलुगु, मराठी तथा तमिल का नाम आता है।

8). एक साल में कितने रविवार आते हैं?
Ek Saal Me Kitne Sunday Aate Hain?
एक साल में सामान्यतः 52 रविवार आते हैं तथा एक साल में रविवार की अधिकतम सँख्या 53 हो सकती है। इसे इस प्रकार समझें: एक सामान्य वर्ष में 365 दिन होते हैं व लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं तथा हर हफ्ते में एक रविवार आता है अर्थात प्रत्येक रविवार सातवें दिन आता है। यदि हम 7 को 364 से भाग करें तो 52 आता है परन्तु सामान्य वर्ष या तो 365 दिन का होता है या लीप वर्ष 366 दिन का होता है इस प्रकार प्रत्येक वर्ष हमारे पास एक दिन अतिरिक्त अवश्य होता है अब इस एक दिन पर निर्भर करता है कि किस वार की सँख्या 53 होगी यह रविवार भी हो सकता है और कोई अन्य दिन भी। लीप वर्ष में दो ऐसे वार होते हैं जिनकी सँख्या 53 होती है।

9). मध्य प्रदेश के किस जिले में रावण की पूजा होती है?
Madhya Pradesh Ke Kis Jile Me Rawan Ko Pooja Hoti Hai?
मंदसौर जो की मध्य प्रदेश का एक जिला है में रावण की पूजा की जाती है मान्यता है कि मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म स्थान था। मदोंदरी का मायका होने की वजह से यहाँ के प्राचीन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोग रावण की पूजा करते है तथा दामाद मानकर उसके दहन के समय दुःखी होते हैं। इस लिए रावण दहन के विपरीत रावण पूजा के लिए यह जिला जाना जाता है। प्राचीन समय में मंदसौर जिला दशपुरा के नाम से जाना जाता था। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर भी मध्य प्रदेश के इसी जिले में है तथा पर्यटन क्षेत्र में भी यह जिला अग्रणी है।

10). बुध ग्रह के कितने उपग्रह हैं?
Budh Grah Ke Kitne Upgrah Hain?
जिस प्रकार चन्द्रमा हमारी पृथ्वी की परिक्रमा करता है उसी प्रकार कुछ अन्य ग्रह हैं जिनके उपग्रह हैं। किन्तु बुध ग्रह का नाम उनकी सूची में नही आता। बुध जो कि हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म व सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह है के उपग्रहों की सँख्या शून्य है। कोई उपग्रह इस ग्रह की परिक्रमा नही करता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट