सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आलू का सबसे अधिक उत्पादन भारत के किस राज्य में होता है

आलू जो कि भारत में सबसे पसंदीदा व सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जियों में से एक है का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है तथा इसके बाद क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा बिहार का नाम आता है। वहीं यदि दुनिया की बात की जाए तो चीन आलू की सबसे अधिक उत्पादन क्षमता रखने वाला देश है। आलू के उत्पादन में भारत दुनिया के सभी देशों में दूसरा स्थान रखता है। आलू इतना मशहूर हैं कि विश्व में मक्का, गेहूँ और चावल के बाद सबसे अधिक खपत आलू की ही होती है। एक ओर जहां उत्तरी भारत सब्जी युक्त व्यंजनों के लिए आलू पर निर्भर है वहीं कुछ ऐसे देश है जहां पूरे देश की जनता आलू पर ही निर्भर है। ऐसे देशों की सूची में दुनिया के सबसे बड़े देश रूस का नाम भी शामिल है वहीं यदि आयरलैंड की बात की जाए तो इस देश की जनता भी आलू निर्भरता में अव्वल स्थान रखती है। आलू से बनने वाले पकवानों की सूची इतनी लंबी है कि कभी-कभी इन्हें गिन पाना भी असंभव लगता है क्योंकि लगभग हर वह फसल जो सब्जियों के रूप में पकाई जाती है में आलू का प्रयोग किया जा सकता है। इसी खूबी के कारण आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। आलू के साथ पकाए जाने वाले वे पकवान जो भारत में प्रसिद्ध हैं उनमें मुख्य रूप से आलू गोभी, आलू बैंगन तथा आलू मटर का नाम लिया जा सकता है।

आलू की खपत सब्जियों तक ही सीमित नही है बल्कि चिप्स बनाने तक में भी इसका प्रयोग किया जाता है "लेज़" जैसी बड़ी चिप्स कंपनियां मुख्य रूप से आलू पर निर्भर हैं क्योंकि आलू उनके उत्पादों की मुख्य सामग्री होता है। भारत के हर राज्य में आलू की भारी माँग देखी जाती है फिर चाहे वह बिहार में लिट्टी चोखा के लिए हो या फिर मुंबई जैसे महानगर में वड़ापाव के लिए लगभग हर खाद्य व्यंजन की आधार सामग्री आलू बनता है। होटलों का मुख्य आकर्षक व्यंजन समोसा भी आलू भरकर ही बनाया जाता है वहीं टिक्की जैसे चटपटे व्यंजनों में आलू की मुख्य रूप से आवश्यकता पड़ती है।

आलू से सबंधित अन्य सामान्य ज्ञान प्रश्न:

1. आलू के पौधे का कौन सा भाग खाया जाता है?
उत्तर: तना (आलू एक जड़ या बीज नही है बल्कि वैज्ञानिक दृश्टिकोण से आलू स्वंय एक तना है)

2. आलू किन किन रंगों में पाया जाता है?
उत्तर: आलू बीच में से सफेद या लालिमा लिए हुए रहता है जबकि इसका ऊपरी छिलका लाल, मिट्टी रंगा सफेद तथा जमुनी होता है। रंगों में यह अंतर विभिन्न देशों व क्षेत्रों में पाई जाने वाली प्रजातियों के कारण होता है।

3. विश्व में कितने प्रकार के आलू पाए जाते हैं?
उत्तर: स्वाद में लगभग एक जैसे होने के बावजूद भी आलू की विश्व में लगभग 5 हज़ार से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इन प्रजातियों में अंतर वातावरण की वजह से होता है।

4. दुनिया में चीन के बाद आलू की सबसे ज्यादा पैदावार करने वाला देश कौन सा है?
उत्तर: भारत

5. दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष लगभग कितने आलू का उत्पादन किया जाता है?
उत्तर: 40 करोड़ मीट्रिक टन

6. दुनिया भर के आलू उत्पादन में भारत का हिस्सा कितना होता है?
उत्तर: 10 से 12 प्रतिशत के लगभग

7. ताजे आलू का कितने प्रतिशत भाग पानी से बना होता है?
उत्तर: 79 प्रतिशत

8. आलू रबी की फसलों में आता है या खरीफ की फसलों में?
उत्तर: आलू मुख्यतः रबी की फसल है किंतु इसकी कुछ प्रजातियों पर मौसम का ज्यादा प्रभाव नही पड़ता इसलिए प्रजातियों में विविधता के कारण आलू बारहमासी फसल है।

9. यद्दपि पूरे भारत में आलू की खेती की जाती है फिर भी भारत के दो ऐसे राज्य हैं जहाँ आलू की खेती शून्य है वे राज्य कौन से हैं?
उत्तर: दक्षिण भारत के तमिलनाडु तथा केरल राज्य।

10. आलू उगाने से लेकर इसके तैयार होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: 70 से 90 दिन।

11. भारत में उगाई जाने वाले आलू की किस्मों को किस श्रेणी में बांटा जाता है?
उत्तर: कुफरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट