सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमेजन नदी की लंबाई कितनी है

अमेजन नदी को दुनिया की सबसे बड़ी नदी होने का गौरव प्राप्त है परन्तु ध्यान देने योग्य है कि अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी नदी तो है किन्तु लंबी नही। इस नदी का आयतन दुनिया की सभी नदियों में सबसे ज्यादा है। यह इतनी विशाल है कि इंसान के लिए इस पर बाँध मुश्किलों भरा या कभी-कभी नामुमकिन होता है। अमेजन नदी की लम्बाई 6400 किलो मीटर है जो इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी होने का गौरव प्रदान करती है। इसका स्थान नील नदी के बाद आता है। नील नदी अपनी 6650 किलो मीटर की लंबाई के साथ दुनिया की सबसे लंबी नदी कहलाती है। इन दोनों नदियों को यदि सीधा कर कर आपस मे जोड़ दिया जाए तो इनकी लंबाई पृथ्वी के कुल व्यास से भी ज्यादा होगी।

अमेजन दक्षिण अमेरिका में बहने वाली नदी है इसकी विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अटलांटिक महासागर में मिलने से पूर्व यह दक्षिणी अमेरिका के पाँच देशों को पार करती है। ये पाँच देश ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू तथा बोलिविया हैं। ऑनलाइन सामान की बिक्री में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी अमेजन का नाम इसी नदी के नाम पर रखा गया है। इस ऑनलाइन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजॉस का कहना है कि वे अमेजन की तर्ज पर अपनी कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाना चाहते हैं तथा वे अपनी इस कोशिश में बहुत हद तक सफल भी रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट