सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MLA की Full Form क्या है

एम.एल.ए. को हिन्दी में विधान सभा का सदस्य कहा जाता है। इसकी इंग्लिश में फुल फॉर्म Member of Lagislative Assembly (मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव असेंबली) होती है। भारत के प्रत्येक राज्य में सरकार बनाने हेतु MLA का चुनाव किया जाता है जो अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्य का मुख्यमंत्री सभी एम.एल.ए. में से किसी एक को चुना जाता है। भारत का उत्तर प्रदेश राज्य सर्वाधिक MLA के लिए जाना जाता है। अकेले उत्तर प्रदेश में MLA की 403 सीट हैं जिन पर राज्य के विभिन्न भागों से प्रतिनिधि चुन कर आते हैं। भारतीय संविधान देश के किसी भी राज्य को 500 से अधिक व 60 से कम MLA सीट रखने की इजाजत नही देता परन्तु इसके अपवाद स्वरूप सिक्किम राज्य सबसे कम MLA रखता है तथा संविधान की कम से कम 60 MLA रखने की शर्त को पूरा नही करता। सिक्किम विधानसभा में मात्र 32 MLA हैं इसका कारण सिक्किम राज्य का न्यून क्षेत्रफल व कम जनसँख्या है।

MLA ही मतदान का प्रयोग कर राज्य के मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं यदि कोई राजनीतिक पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाना चाहती है तो उसे 50 प्रतिशत से ज्यादा MLA का समर्थन चाहिए होता है उदाहरण के तौर पर भारत के हरियाणा राज्य में 90 MLA सीट हैं यदि किसी राजनीतिक पार्टी को राज्य में अपनी सरकार बनानी है तो उसके पक्ष कम से कम 46 MLA होने चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट