सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IPS full form in Hindi | आई.पी.एस. का पूरा नाम

IPS एक प्रचलित संक्षिप्त शब्द है यह संक्षिप्त शब्द भारतीय पुलिस के मुखिया के लिए प्रयोग किया जाता है। आईपीएस का कर्तव्य देश में कानून व्यवस्था को संचालित करना है पूरे देश की पुलिस व्यवस्था का जिम्मा आईपीएस को ही सौंपा जाता है। इसके अतिरिक्त इस पद पर नियुक्त व्यक्ति भारत की रॉ जैसी खुफिया एजेंसी की भी सहायता करता है तथा देश की कानून व्यवस्था सदृढ़ करने के साथ साथ आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सीधी कार्यवाही करने की क्षमता रखता है। भारत का संविधान देश के हर नागरिक को यह हक़ देता है कि वह आईपीएस जैसे शक्तिशाली व सम्मानित पद पर नियुक्त हो सके बस इसके लिए उस व्यक्ति को सिविल परीक्षा उत्तीर्ण कर स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित करना होता है। आईपीएस जैसे गौरव पूर्ण पद के लिए ली जाने वाली UPSC की सिविल परीक्षा भारत में बहुत लोकप्रिय है। सालाना करोड़ों की सँख्या में अभियार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। तथा इन करोड़ों अभियार्थियों में से जो सबसे उत्तम होते हैं वे सम्मानीय पुलिस पदों के लिए चुने जाते हैं। आईआईएस की फुल फॉर्म व इससे जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न निम्न हैं:

IPS की फुल फॉर्म Indian Police Service होती है जिसे हिंदी में इंडियन पुलिस सर्विस लिखा जाता है। आईपीएस का हिंदी में अर्थ भारतीय पुलिस सेवा होता है।

1. आईपीएस अधिकारी बनने के लिए किस परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है?
UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन)

2. आईपीएस के अन्य अंग कौन कौन से हैं?
IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस)
IFS (इंडियन फ़ॉरेस्ट सर्विस)

3. आईपीएस को ब्रिटिश सरकार के समय किस नाम से जाना जाता था?
इम्पीरियल पुलिस

4. किस वर्ष आईपीएस का नाम इम्पीरियल पुलिस से बदलकर IPS किया गया?
वर्ष 1948 में भारत की आजादी के पश्चात।

5. IPS पद की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
वर्ष 1905 में इम्पीरियल पुलिस के नाम से।

6. भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन बनी?
किरण बेदी

7. किरण बेदी किस वर्ष आईपीएस पद पर नियुक्त हुई थी?
वर्ष 1972 में।

8. आईपीएस बनने के लिए आयु सीमा कितनी तय की गई है?
21 से 32 वर्ष (यद्दपि आरक्षण के अनुसार आयु में छूट दी जाती है)

9. आईपीएस की परीक्षा में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता का क्या प्रावधान है?
अभियार्थी की न्यूनतम योग्यता स्नातक (ग्रेजुएशन) होनी चाहिए तभी वह आईपीएस की यूपीएससी परीक्षा में बैठ सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट