सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

VCR full form in Hindi | वी.सी.आर. का पूरा नाम

वर्तमान में आधुनिक तकनीक के चलते बहुत से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो चुके हैं उन्ही में से एक उपकरण है VCR (वी.सी.आर) जो कभी भारत में रंगीन टीवी के साथ लगाकर घरेलु सिनेमा की तरह प्रयोग किया जाता था। इस पृष्ठ पर VCR की फुल फॉर्म तथा सबंधित जानकारी दी गई है जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाने में सहायक है।

VCR की फुल फॉर्म Videocassette Recorder है जिसे हिंदी में वीडियो कैसेट रिकॉर्डर लिखा जाता है। VCR से सबंधित प्रश्न निम्न हैं:

1. दर्शकों की सिनेमा में जाकर फ़िल्म देखने की जरूरत को समाप्त करने वाला प्रथम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कौन सा था?
VCR

2.  VCR का भारत मे आगमन किस वर्ष हुआ था?
वर्ष 1982 में

3. VCR की शुरुआती कीमत क्या थी?
इसके आगमन के समय यह उपकरण बहुत महंगा था तथा मध्यमवर्ग के लोगों की पहुँच से बाहर था। उस समय VCR की कीमत 30 से 50 हजार के बीच हुआ करती थी। फलस्वरूप लोगों ने इसे 100 से 200 रुपये प्रति दिन किराए पर लेना शुरू कर दिया था।

4. किस वर्ष VCR की लोकप्रियता में कमी आई और क्यों?
वर्ष 1997 के बाद से VCR की माँग में भारी कमी दर्ज की गई थी इसका कारण था सोनी कंपनी द्वारा DVD प्लेयर का निर्माण करना जो कि हल्का, सरल व सहज उपकरण था। इसे संभालना व लाना लेजाना आसान था इसे अतिरिक्त यह सस्ता भी था और इसकी वीडियो क्वालिटी भी अच्छी थी। इतनी खूबियों के चलते इसने VCR को बिक्री के मामले में कुछ ही महीनों में पछाड़ दिया।

5. वर्तमान में VCR का उत्पादन कहाँ होता है?
वर्तमान में VCR का उत्पादन विश्व में कहीं नही होता क्योंकि इसकी बिक्री सबसे निम्न स्तर को छू चुकी है जिसका कारण है इंटरनेट व नए छोटे व सहज उपकरणों का बाजार पर काबिज हो जाना।

6. सबसे अंत में VCR का उत्पादन बंद करने वाली कंपनी कौन सी थी?
फुनेई इलेक्ट्रॉनिक्स

7. फुनेई इलेक्ट्रॉनिक्स कहाँ की कंपनी है?
जापान की

8. फुनेई ने किस वर्ष VCR का उत्पादन बंद किया था?
वर्ष 2016 में।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट