सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधान सभा क्विज | Vidhan Sabha GK Quiz in Hindi

1. विधान सभा निम्न में से किस पर आधारित है?
अ. राज्य
ब. देश
स. प्रान्त
ड. जिला

2. संविधान में लिखित नियमों के अनुसार किसी भी राज्य में संविधान सभा के सदस्यों की अधिक से अधिक सँख्या कितनी हो सकती है?
अ. 200
ब. 300
स. 400
ड. 500

3. संविधान में लिखित नियमों के अनुसार विधान सभा में कम से कम सदस्य होने चाहिए?
अ. 20
ब. 40
स. 60
ड. 80

4. अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए विधान सभा में एक अतिरिक्त सदस्य नियुक्त किया जा सकता है इस सदस्य को नियक्त करने का अधिकार निम्न में से किसे दिया गया है?
अ. मुख्यमंत्री को
ब. एम.एल.ए. को
स. एम.पी. को
ड. राज्यपाल को

5. हालांकि विशेष स्थितियों में विधान सभा का कार्यकाल बढ़ाया या घटाया जा सकता है परन्तु सामान्य स्थितियों में विधान सभा का कार्यकाल कितना होता है?
अ. 2 वर्ष
ब. 5 वर्ष
स. 6 वर्ष
ड. 10 वर्ष

6. निम्न में से किस राज्य की विधान सभा में सदस्यों की सँख्या सबसे ज्यादा है?
अ. उत्तर प्रदेश
ब. मध्य प्रदेश
स. बिहार
ड. राजस्थान

7. भारत के कौन सा राज्य है जिसमें विधान सभा के सदस्यों की सँख्या सबसे कम है?
अ. नागालैंड
ब. सिक्किम
स. मणिपुर
ड. मिजोरम

8. उत्तर प्रदेश और सिक्किम में विधान सभा सदस्यों की सँख्या निम्न में से क्रमशः कितनी है?
अ. क्रमशः 403 - 32
ब. क्रमशः 391 - 29
स. क्रमशः 435 - 40
ड. क्रमशः 321 - 37

9. विधान सभा में सदस्य बनने के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए?
अ. 18 वर्ष
ब. 21 वर्ष
स. 25 वर्ष
ड. 30 वर्ष

10. राज्य में मंत्री पद ग्रहण करने के लिए विधान सभा का सदस्य होना आवश्यक है परन्तु फिर भी विधान सभा का सदस्य हुए बिना कुछ समय के लिए मंत्री पद पर आसीन रहा जा सकता है वह समय कितना है?
अ. 3 माह
ब. 6 माह
स. 1 माह
ड. 2 वर्ष

उत्तर तालिका: 1. (अ) 2. (ड) 3. (स) 4. (ड) 5. (ब) 6. (अ) 7. (ब) 8. (अ) 9. (स) 10. (ब)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट