सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामनाथ कोविंद भारत के कौन से राष्ट्रपति बने हैं

आदरणीय रामनाथ कोविंद भारत के वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में इस सम्मानीय पद पर निर्वाचित हुए हैं। वे भारत के 14 वें राष्ट्रपति बने हैं। इनसे पूर्व आदरणीय प्रणब मुखर्जी इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं वे भारत के तेहरवें तथा उनसे पूर्व श्रीमती प्रतिभा पाटिल देश की बाहरवीं राष्ट्रपति रही। रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पदभार 25 जुलाई 2017 को संभाला।

इनके कार्यकाल में उपराष्ट्रपति के पद पर पूर्व में मोहम्मद हामिद अंसारी तथा वर्तमान में वेंकय्या नायडू निर्वाचित हुए हैं। रामनाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने से पूर्व बिहार राज्य के राज्यपाल (गवर्नर) पद पर 2 वर्ष 2015 से 2017 तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इनके कार्यकाल में आदरणीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर निर्वाचित हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। रामनाथ कोविंद का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था तथा वे दलित समुदाय से सबंध रखते हैं तथा दूसरे व्यक्ति हैं जो दलित समुदाय से राष्ट्रपति बने। अपने प्रथम संबोधन में इन्होंने अपने गरीबी के दिनों से राष्ट्रपति पद तक पहुँचने की कहानी बयां की थी जिसने करोड़ों भारतीयों के दिल में जोश भर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट