सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है

अ. बुध
ब. शुक्र
स. मंगल
ड. बृहस्पति

उत्तर: (ब)

# यदि सूरज और चांद के बाद पृथ्वी से कोई खगोलीय वस्तु सबसे चमकीली प्रतीत होती है तो वह है शुक्र ग्रह। शुक्र उन सभी ग्रहों में जिन्हें हम बिना किसी उपकरण की सहायता से देख सकते हैं सबसे अधिक चमकीला है। जब भी इसकी तुलना अन्य चमकीले ग्रहों से की गई जैसे कि बृहस्पति, मंगल, बुध जो कि अपनी चमक के लिए जाने जाते है में हर बार शुक्र को ही सबसे अधिक चमकीला पाया गया है। वहीं यदि इसकी तुलना चमकीले तारों से की जाए जैसे कि ध्रुव तारा तथा अल्फासेंचुरी तब भी इस तुलना में शुक्र ग्रह की चमक सबसे अधिक पाई गई है। कारण खोजे जाने पर पाया गया है कि शुक्र ग्रह का वातावरण तथा इसकी सतह चमकीली है जो कि सूरज से आने वाले प्रकाश में से 70% प्रकाश को रिफ्लेक्ट कर देती है और मात्र 30% प्रकाश को ही सोखती है इस कारण शुक्र ग्रह से टकराकर आने वाली 70% किरणे जब हमारी आंखों तक पहुंचती है तो हमें यह ग्रह चमकीला दिखाई देता है। शुक्र के बारे में जानने योग्य है कि इसकी अल्बेडो वैल्यू अर्थात प्रकाशानुपात .7 है। जिस कारण इस पर पड़ने वाले प्रकाश का 70% भाग टकराकर वापस आ जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट