शराब को सर्वप्रथम कब प्रयोग किया गया इस बारे में इंसान को कोई जानकारी नही है। क्योंकि जहाँ तक इंसान इतिहास में झांक सकता है वहाँ तक शराब पहले से ही प्रचलन में रही है। इसके सेवन की जानकारी महाभारत काल में भी मिलती है। मिले साक्ष्यों के आधार पर जो भी जानकारी मिलती है उसके अनुसार अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब का सेवन 5000 वर्ष से भी पूर्व से किया जाता रहा है। यद्दपि इसका इतिहास इससे भी पुराना है। इस नशीले तरल पदार्थ ने प्राचीन काल से ही समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। ज्ञात तथ्यों में पाया गया है कि शराब की खोज सर्वप्रथम अंगूर के प्रयोग से हुई थी तथा आज भी अंगूर से बनी शराब प्रचलन में है। अंगूरों से इस नशीले तरल पदार्थ की प्राप्ति का तरीका किसने खोजा इसके लिए किसी एक इंसान का नाम नही लिया जा सकता क्योंकि इसके कोई ठोस परिणाम नही मिलते। फलतः पूरी प्राचीन मानवीय सभ्यता को शराब की खोज का श्रेय दिया जाता है। क्योंकि प्राचीन काल में नशीले वनस्पति पदार्थों का प्रयोग करते करते इंसान ने शराब खोज ली थी।
किसने बनाई: प्राचीन काल के लोगों ने सयुंक्त रूप से
कब बनाई: सम्भवतः 5000 साल से भी पूर्व
सर्वप्रथम किसका प्रयोग कर बनाई: अंगूर
कब बनाई: सम्भवतः 5000 साल से भी पूर्व
सर्वप्रथम किसका प्रयोग कर बनाई: अंगूर