सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीदेवी की मृत्यु कब तथा कहाँ हुई थी

श्रीदेवी हिंदी फिल्म उद्योग जिसे बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक थी। उनकी लोकप्रियता 1980 से 1990 के दशक में चरम पर थी। श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी 2018 को अकस्मात तरीके से हुई थी। उनकी मृत्यु दुर्घटनावश पानी मे डूबने से हुई थी। जब श्रीदेवी की मृत्यु हुई उस समय वे दुबई में थी जो कि सयुंक्त अरब अमीरात में स्थित है। दुबई पुलिस ने ही उनकी मृत्यु के कारणों की जांच की थी। अपनी जांच में दुबई पुलिस ने उनकी मृत्यु का कारण बाथरूम के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने को पाया। इससे पूर्व भारतीय मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि हार्टअटैक (हृदयघात) उनकी मृत्यु का कारण रहा परन्तु वास्तविक जांच में स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु का कारण अकस्मात पानी मे डूबना था इस निर्णय पर पहुँचकर दुबई पुलिस ने केस बंद कर दिया था।

कब हुई: 24 फरवरी 2018
कैसे हुई: पानी में डूबने के कारण
कहाँ हुई: दुबई में

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट