सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विजय दिवस कब मनाया जाता है

विजय दिवस प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह की 16 तारीख को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का कारण भारत की पाकिस्तान पर 1971 की विजय है जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मिली थी। इस युद्ध में भारत को प्रचंड जीत मिली थी जिसके पश्चात भारत अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत सैन्य शक्ति बनकर उभरा था। इसके साथ ही बांग्लादेश नामक नया देश अस्तित्व में आया तथा वहाँ की त्रस्त जनता ने आजादी की हवा में चैन की साँस ली। बांग्लादेश की इस अविस्मरणीय आजादी का पूर्ण श्रेय भारत को मिला। यह एक ऐतिहासिक जीत थी जिसने भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व के इतिहास में भारत देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया। युद्ध के इस परिणाम ने जहाँ एक ओर भारत के पड़ोसी देशों को भारतीय सीमा से दूर रहने की चुनौती दी वहीं इस युद्ध के बाद हुए शिमला समझौते ने भारत-पाक के रिश्तों में शांति का प्रसार किया। 16 दिसंबर को जहाँ एक ओर भारत अपना विजय दिवस मनाता है वहीं दूसरी ओर इसी दिन बांग्लादेश अपनी आजादी की जीत के जश्न में डूबा होता है। बांग्लादेश ने अपनी औपचारिक स्वतंत्रता का एलान 26 मार्च 1971 को ही कर दिया था जिसमें वास्तविक सफलता 16 दिसंबर को मिली।

कब मनाया जाता है: 16 दिसंबर को
क्यों मनाया जाता है: भारत पाक युद्ध 1971 में भारत की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट