सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति: प्रतिभा पाटिल क्विज | Pratibha Patil GK Quiz in Hindi

भारत में महिलाओं को सशक्त करने हेतु भारत सरकार समय-समय पर इस दिशा में कदम उठाती रही है। जिनका असर हमें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती सँख्या के रूप में देखने को मिलता है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी रही हैं जिन्होंने देश की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। इन्ही में से एक है श्रीमति प्रतिभा सिंह पाटिल जिन्हें भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त है। आइए प्रतिभा सिंह पाटिल से सबंधित जीके क्विज खेलिए और जानिए कि आप अपने देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति के बारे में कितना जानते हैं:

1. प्रतिभा सिंह पाटिल भारत की कौन सी राष्ट्रपति बनी हैं?
A. सातवीं
B. नौंवीं
C. बारहवीं
D. चौदहवीं

उत्तर: C

2. प्रतिभा सिंह पाटिल ने कब से कब तक राष्ट्रपति पद पर अपनी सेवा दी है?
A. 2001 से 2006 तक
B. 2003 से 2008 तक
C. 2007 से 2012 तक
D. 2011 से 2016 तक

उत्तर: C

3. भारत की राष्ट्रपति बनने से पूर्व प्रतिभा सिंह पाटिल किस राज्य की राज्यपाल रह चुकी हैं?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: A

4. प्रतिभा सिंह पाटिल का जन्म निम्न में से किस राज्य में हुआ था?
A. मध्य प्रदेश
B. बिहार
C. तमिलनाडु
D. महाराष्ट्र

उत्तर: D

5. प्रतिभा सिंह पाटिल राजस्थान की कौन सी राज्यपाल रही हैं?
A. 17 वीं
B. 19 वीं
C. 22 वीं
D. 24 वीं

उत्तर: D

6. प्रतिभा सिंह पाटिल द्वारा "प्रतिभा महिला सहकारी बैंक" की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
A. 1965
B. 1973
C. 1979
D. 1983

उत्तर: B

7. प्रतिभा महिला सहकारी बैंक की मान्यता रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने किस वर्ष रदद् कर दी थी?
A. 1992
B. 1997
C. 2003
D. 2007

उत्तर: C

8. प्रतिभा सिंह पाटिल ने कितने लोगों की मृत्युदण्ड की सजा को उम्रकैद में परिवर्तित किया था जो कि अभी तक सर्वाधिक है?
A. 11
B. 17
C. 24
D. 30

उत्तर: D

9. महिलाओं के लिए होटलों की व्यवस्था करने हेतु महिला कल्याण में प्रतिभा सिंह पाटिल के नाम पर चलाए गए ट्रस्ट का क्या नाम है?
A. श्रम साधना ट्रस्ट
B. महिला सेवा ट्रस्ट
C. देवी साधना ट्रस्ट
D. निर्मला सेवा ट्रस्ट

उत्तर: A

10. प्रतिभा सिंह पाटिल ने किस वर्ष राजनीति में प्रवेश किया था?
A. 1957
B. 1962
C. 1965
D. 1971

उत्तर: B

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट