1. हाल ही में किस देश ने भारत को OIC अर्थात "इस्लामी सहयोग संगठन" का पर्यवेक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है?
A. ईरान
B. सऊदी अरब
C. बांग्लादेश
D. श्रीलंका
उत्तर: (C)
2. नीति आयोग ने AB-NHPM अर्थात आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन में धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए किस बैंक से मदद मांगी है?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. विश्व बैंक
C. एशिया विकास बैंक
D. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर: (B)
3. हाल ही में किस कंपनी ने मुंबई में "डीजल होम डिलीवरी" की सेवा शुरू की है?
A. इंडियन ऑयल कारपोरेशन
B. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड
C. भारत पेट्रोलियम
D. रिलायंस पेट्रोलियम
उत्तर: (B)
4. आबू धाबी ओपन खिताब जीतने वाले रमित टंडन किस खेल से जुड़े हुए हैं?
A. टेनिस
B. बैडमिंटन
C. तैराकी
D. स्क्वैश
उत्तर: (D)
5. प्रत्येक वर्ष "मई महीने के पहले रविवार" को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A. विश्व योगा दिवस
B. विश्व परिवार दिवस
C. विश्व मजदूर दिवस
D. विश्व हास्य दिवस
उत्तर: (D)
6. प्रसिद्ध गीतकार गुरुकृष्ण गोस्वामी जिनका हाल ही में निधन हुआ है किस भाषा के गीतकार थे?
A. बंगाली
B. ओड़िया
C. भोजपुरी
D. मैथिली
उत्तर: (B)
7. हाल ही भारत के किस अनुसंधान संगठन ने परमाणु घड़ी विकसित की है?
A. विक्रम साराभाई रिसर्च सेंटर
B. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर
C. सतीश धवन स्पेस सेंटर
D. इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन
उत्तर: (D)
8. व्लादिमीर पुतिन लगतार कौन सी बार रूस के राष्ट्रपति नियुक्त हुए हैं?
A. पहली
B. दूसरी
C. तीसरी
D. चौथी
उत्तर: (D)
9. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के पूर्व-मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने के आदेश दिए हैं?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. बिहार
उत्तर: (B)
10. उत्तराखंड में गठित पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कितने गाँव पलायन के चलते बिल्कुल खाली हो चुके हैं?
A. 433 गाँव
B. 587 गाँव
C. 622 गाँव
D. 734 गाँव
उत्तर: (D)