1. "खुर्दा का युद्ध" निम्न में से किस वर्ष हुआ था?
A. 1761
B. 1777
C. 1795
D. 1799
उत्तर: (C)
2. निम्न में से भारत का कौन सा राज्य नेपाल से सबसे लंबी सीमा बनाता है?
A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड
उत्तर: (B)
3. वह श्रमिक जो उत्पादन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न होते हैं उन्हें निम्न में से किस जॉब के अंतर्गत रखा जाता है?
A. ब्लैक कॉलर जॉब
B. येलो कॉलर जॉब
C. ब्लू कॉलर जॉब
D. कोई रंग नही दिया जाता
उत्तर: (C)
4. निम्न में से कौन सी समिति "जनसंख्या नीति" से संबंधित है?
A. स्वामीनाथन समिति
B. सच्चर समिति
C. भंडारी समिति
D. मल्होत्रा समिति
उत्तर: (A)
5. किस वर्ष दिल्ली को "एनसीआर" यानी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाया गया था?
A. 1991
B. 1995
C. 1998
D. 1999
उत्तर: (A)
6. वैज्ञानिक "मैंडलीफ" को निम्न में से किस खोज के लिए जाना जाता है?
A. तैरने के नियम
B. नाभिकीय रिएक्टर
C. क्वांटम सिद्धान्त
D. आवर्त सारणी
उत्तर: (D)
7. निम्न में से किसके विभाजन में अधिक समय लगता है?
A. समसूत्री विभाजन
B. अर्धसूत्री विभाजन
C. दोनों में बराबर समय लगता है
D. तापमान पर निर्भर
उत्तर: (B)
8. निम्न में से किस बीमारी का संबंध "त्वचा" से है?
A. ट्रेकोमा
B. हर्पीज
C. मेनिनजाइटिस
D. डेंगू ज्वर
उत्तर: (B)
9. श्रीनगर में स्थित "शालीमार बाग" का संबंध निम्न में से किस मुगल शासक से है?
A. शाहजहाँ
B. अकबर
C. हुमायूँ
D. जहाँगीर
उत्तर: (D)
10. 31वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन निम्न में से किस देश में हुआ था?
A. कनाडा
B. ऑस्ट्रेलिया
C. फ्रांस
D. ब्राजील
उत्तर: (D)