सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत की प्रथम महिला लोक सभा अध्यक्ष कौन थी

भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष के रूप में "मीरा कुमार" को जाना जाता है एक सफल राजनीतिक जीवन जीने वाली मीरा कुमार प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष बनने से पूर्व 5 बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए भी नामांकन भरा था परंतु वर्ष 2017 में भरे इस नामांकन में वे रामनाथ कोविंद से हार गई थी आइए जानते हैं मीरा कुमार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाने में सहायक होगी।

मीरा कुमार प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष होने के साथ-साथ वे आजाद भारत के कुल लोकसभा अध्यक्षों की सूची में वे 15वां स्थान रखती हैं। मीरा कुमार का जन्म बिहार के आरा में हुआ था तथा अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत में ही उन्होंने मायावती तथा रामवविलास पासवान जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञों को उत्तर प्रदेश में हराया था। इस प्रकार सफल राजनीतिक जीवन को पार करते हुए मीरा कुमार वर्ष 2009 में इतिहास रचा वर्ष तथा वर्ष 2009 से 2014 तक उन्होंने भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी व मीरा कुमार के बाद यह पद वर्ष 2014 में सुमित्रा महाजन ने संभाला।

मीरा कुमार के बारे में एक बात बहुत ही कम लोग जानते हैं तथा जनरल नॉलेज की दृष्टि से जो कि बहुत ही अहम है वह यह है कि मीरा कुमार देश के पूर्व-उप प्रधानमंत्री रहे जगजीवन राम की पुत्री हैं तथा उन्होंने भारत की राजनीति के अलावा इंडियन फॉरेन सर्विस के तहत स्पेन , UK तथा मॉरिशस जैसे देशों में अपनी सेवाएं दी हैं मीरा कुमार एक बहुत ही साफ छवि के राजनीतिज्ञ रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट