सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत का आधिकारिक नाम क्या है

यह प्रश्न आमतौर पर बहुत बार पूछ लिया जाता है कि भारत का आधिकारिक नाम क्या है क्योंकि भारत को अनेकों नामों से जाना जाता है जैसे कि: भारत, हिंदुस्तान, इंडिया, जम्बूद्वीप, आर्यव्रत इत्यादि इनमें से कुछ नाम प्रसिद्ध हैं तथा कुछ नाम समय के साथ प्रयोग से बाहर हो चुके हैं। साधारणतः सभी देशों का एक ही नाम होता है चाहे वह उनकी क्षेत्रिय भाषा में हो या फिर अंतराष्ट्रीय भाषा के रूप में जानी जाने वाली इंग्लिश लैंग्वेज में हो। हालांकि अन्य देशों के क्षेत्रिय नामों के उच्चारण में थोड़ा फर्क पाया जाता है लेकिन भारत के साथ ऐसा नहीं है भारत का हिंदी नाम तथा अंग्रेजी नाम दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। ऐसा भी नहीं कि भारत के सिर्फ दो ही नाम है बल्कि भारत को प्राचीन काल से लेकर अब तक अनेकों नाम से जाना जाता रहा है आज हम इन नामों की विवेचना करने की बजाए सिर्फ इतना जानेंगे कि संवैधानिक रूप से भारत के कितने आधिकारिक नाम है।

हमारे संविधान के अनुसार भारत के आधिकारिक रूप से दो नाम है पहला है इंडिया तथा दूसरा है भारत। हमारे देश को  इंडिया नाम ब्रिटिश प्रभाव के कारण मिला है जबकि भारत नाम से हमारे देश को प्राचीन समय से ही जाना जाता रहा है। भारत का संविधान हमारे देश के उपरोक्त दो नामों को वैध मानता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट