भारत में आज भी बहुत से ऐतिहासिक मीनारें खड़ी है यह सभी मीनारें अपनी अपनी विशेषता के लिए जानी जाती हैं लेकिन एक मीनार इस सूची में ऐसी भी शामिल है जिसे भारत की सबसे ऊंची मीनार होने का गौरव प्राप्त है यह मीनार दिल्ली में स्थित है। आज हम जानेंगे कि भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है इसको किसने बनवाया था व इतिहास इसके बारे में क्या कहता है। इतिहासकारों की दृष्टि से भी यह मीनार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके साथ बहुत से ऐतिहासिक तथ्य जुड़े हुए हैं यह मीनार अपने साथ 800 वर्षों का इतिहास लिए हुए है। तो चलिए जानते हैं इस अद्भुत मीनार के बारे में जिसे भारत की सबसे ऊंची मीनार होने का गौरव प्राप्त है।
कुतुब मीनार भारत की सबसे ऊंची मीनार है यह भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली में स्थित है। दिल्ली के महरौली में क़ुतुब कॉन्प्लेक्स नामक स्थान पर यह इमारत पिछले 800 वर्षों से ज्यों की त्यों खड़ी है। देश के लिए गौरव की बात है कि भारत की यह सबसे ऊंची मीनार विश्व की ईंटों से बनी सबसे ऊँची इमारत भी कहलाती है ईंटो से बनी दुनिया की कोई भी इमारत कुतुब मीनार से बड़ी नही है। हालांकि आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करके बहुत ही इमारतें विश्व में बनाई गई है परन्तु इनमें पूर्णतः ईंटों का प्रयोग नही किया गया है। इसलिए कुतुब मीनार पूर्णतः ईंटों से बनी विश्व की अकेली मीनार है जो आसमान से बातें करती हुई प्रतीत होती है। 73 मीटर अर्थात 239.5 फुट ऊंची इस मीनार की लंबाई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ऊपर चढ़ने के लिए जो घुमावदार सीढियां इस मीनार में लगाई गई हैं उनकी सँख्या 379 है। कुतुबमीनार को बनाने की शुरुआत वर्ष 1192 में की गई थी और इसकी शुरुआत की थी गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक ने हालांकि इससे पहले कि वह इस मीनार का निर्माण कार्य पूरा कर पाता उसकी अकस्मात मृत्यु हो गई। कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली का वही शासक था जिसकी मृत्यु घोड़े से गिरने के कारण हो गई थी तत्पश्चात ऐबक के उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इस मीनार के कार्य को पूर्ण करवाया। लेकिन लगभग 100 वर्षों पश्चात वर्ष 1369 में इस मीनार पर आसमानी बिजली गिर गई इस प्राकृतिक आपदा के कारण कुतुबमीनार का ऊपरी भाग क्षतिग्रस्त हो गया फलस्वरूप इसकी करवानी पड़ी यह मुरम्मत फ़िरोज़ शाह तुगलक ने करवाई। तब से लेकर आज तक यह मीनार ज्यों की त्यों है तथा वर्तमान में भारत सरकार के अधीन है। तो यह थी भारत की सबसे ऊंची मीनार क़ुतुब मीनार के बारे में जानकारी। इसके अलावा यदि आपके पास कोई जीके से जुड़ा प्रश्न है तो टिप्पणी के माध्यम से हम तक भेजें।