रात के समय आकाश में चमकने वाला सबसे चमकीला पिंड है चन्द्रमा। जो कि हर रोज अपना आकार बदलता रहता है। चाँद हमसे कितना दूर है यह प्रश्न लगभग हर व्यक्ति के मन में उठता है और हमसे बार-बार जाता रहा है इसीलिए आज हम इस प्रश्न का उत्तर दे रहे हैं चाँद पृथ्वी का सबसे नजदीकी आकाशीय पिंड है यानी कि पृथ्वी के सबसे नजदीक जो खगोलीय वस्तु है वह चांद है इसीलिए ब्रह्मांड में मौजूद किसी भी अन्य खगोलीय वस्तु की अपेक्षा हम सबसे अधिक चाँद के बारे में जानते हैं और यहां तक कि हम इंसान चांद पर जा भी चुके हैं आज हम जानेंगे कि चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी कितनी है। स्पष्ट जानकारी के लिए इस पेज को अंत तक पढ़े।
चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी (3,84,400) तीन लाख चौरासी हज़ार चार सौ किलोमीटर है। इस दूरी को तय करके हम अपने सबसे नजदीकी खगोलीय पिंड तथा पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के धरातल पर पहुँच सकते हैं। इंसान बहुत पहले ही चन्द्रमा पर पहुँच चुका है और वहां पर इंसानी चिह्न भी छोड़े जा चुके हैं। चाँद से लाए गए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य आज भी पृथ्वी पर सुरक्षित रखे हुए हैं जिन पर रिसर्च की जाती रही है इसलिए चांद हमारे लिए सदैव रोचकता का विषय रहता है यदि चंद्रमा के बारे में आपका कोई प्रश्न है तो आप हमसे टिप्पणी के माध्यम से पूछ सकते हैं हम पूरा प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर दे सकें।